फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   people are not getting their ration in emergency also

आपातकाल में भी लोग अपना राशन नहीं पा रहे हैं

Sat, 11 Apr 2020 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
people are not getting their ration in emergency also
आपातकाल में भी गरीबों के हक पर डाला जा रहा डाका
विज्ञापन

सुविधा शुल्क न मिलने पर लोगों की सूची गायब कर दे रहा कार्यालय का प्राइवेट व्यक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय में काम करने वाला एक प्राइवेट व्यक्ति पूरे विभाग को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है। कार्यालय पर कार्ड आदि के बारे मेें जानकारी और फीडिंग सहित अन्य कार्यों के लिए वह लोगों से सुविधा शुल्क लेता है। अगर कोई उसे सुविधा शुल्क नहीं देता तो उसकी फाइल ही गायब कर देता है।

क्षेत्र में इस समय हर किसी की निगाह राशन पर टिकी हुई है। कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। इसके चलते जिनके पास कार्ड नहीं है उनका भी कार्ड बनवाने और समय-समय पर शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायतों में लोगों का कार्ड बनाने के लिए सूची आपूर्ति कार्यालय कुंडा में जमा कराई गई। बावजूद इसके कोटेदारों से मन मुताबिक सुविधा शुल्क नहीं प्राप्त होने पर कार्यालय में काम करने वाला प्राइवेट व्यक्ति ने उसे गायब कर दिया। इससे उन गरीबों का नुकसान हो रहा है। जिन्हें वास्तव में इस समय खाद्यान्न की आवश्यकता है। कोटेदार पंचायत प्रतिनिधि इसके चलते परेशान हो रहे हैं। बार-बार उनसे सूची मांगी जा रही है लेकिन सूची देने पर उसे गायब कर दिया गया। अब कहा जा रहा है कि सूची आई ही नहीं। ग्राम प्रधानों ने ऐसे बेसहारा लोगों की सूची जो किसी भी शासकीय योजना का लाभ अर्जित नहीं कर रहे हैं एवं जिनका किसी तरीके का राशन कार्ड नहीं बना है उनकी सूची निर्धारित प्रारूप पर भेजी गई, लेकिन एक सप्ताह होने के बाद भी आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय का वह प्राइवेट व्यक्ति बार-बार लिस्ट मांगता है। कोटेदारों व प्रधानों का कहना है कि ऐसे में इस तरह के प्राइवेट आदमी से काम न कराकर जिम्मेदार लोगों से काम लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed