फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   people are in problem by local fault

लोकल फाल्ट से जूझ रहे मोहल्लों में बनेगी डबल सर्किट की लाइन

Fri, 13 Dec 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
people are in problem by local fault
लोकल फाल्ट से जूझ रहे मोहल्लों में बनेगी डबल सर्किट की लाइन
विज्ञापन

खामी होने पर भी नहीं अवरुद्ध होगी आपूर्ति, दूसरी लाइन से होगी आपूर्ति, लोकल फाल्ट की समस्या से मिलेगी निजात
प्रतापगढ़। लोकल फाल्ट की समस्या से जूझ रहे शहरियों को जल्द ही इससे निजात मिलेगी। ऐसे मोहल्लों में डबल सर्किट लाइन बनेगी। ताकि लाइन में खामी होने आने पर दूसरी लाइन के सहारे आपूर्ति का संचालन कराया जा सके। आपूर्ति बाधित न हो। विभाग की माने तो इसे लेकर तैयारी की जा रही है। लोकल फाल्ट से जूझ रहे मोहल्लों को चिंहित किया जा रहा है। जल्द ही कार्य शुरू होगा।

शहर के बाबागंज, दहिलामऊ, रूपापुर, कादीपुर, चिलबिला सहित पांच उपकेंद्रों से आपूर्ति होती है। शहर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर है। मगर शहर के कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिल पाती है। लोकल फाल्ट व लोड बढ़ने से आने वाली खामी इसकी मुख्य वजह है। इससे शहरियों को परेशान होना पड़ता है। लोकल फाल्ट में तो लंबा समय नहीं लगता, मगर लाइन में खराबी आने पर दिक्कत बढ़ जाती है। लाइन को दुरूस्त करने में काफी समय लग जाता है। गर्मी के दिनों में शहरियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इस समस्या को लेकर विभाग संजीदा है। शहरियों को जल्द ही इससे निजात मिलेगी। विभाग का कहना है कि ऐसे मोहल्लों में डबल सर्किट लाइन बनेगी। विद्युत विभाग की टीम ऐसे लाइनों का आकलन करेगी जहां लोड अधिक होने से ऐसी दिक्कत आती है। उन्हें चिह्नित किया जाएगा। डबल लाइन बनने से लोकल फाल्ट व बड़ी खामी आने पर शहरियों को घंटों अंधेरे में नहीं रहना होगा। सुविधा अनुसार हाईटेंशन व एलटी लाइनें बनेंगी। जिससे कि लाइन में खामी अथवा लोकल फाल्ट के दौरान दूसरी लाइन का उपयोग किया जा सके। पहले चरण में स्टेशन रोड का कार्य होगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से चिह्नित किए गए मोहल्लों में कार्य चलेगा। एक्सईएन प्रथम चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि डबल सर्किट लाइन से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। खामी व लोकल फाल्ट के दौरान आपूर्ति व्यवस्था में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed