{"_id":"5c5c7d8ebdec22736842209a","slug":"patti-and-raniganj-cheeks-on-chc-superintendent","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टी और रानीगंज सीएचसी अधीक्षक पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टी और रानीगंज सीएचसी अधीक्षक पर गिरी गाज
Fri, 08 Feb 2019 12:33 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Docter
सीएमओ के निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में 21 कर्मचारी अनुपस्थित मिलने और दस कर्मचारियों के लंबे से अनुपस्थित रहने पर डीएम ने प्रभारी अधीक्षक को फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। पट्टी सीएचसी में तैनात डाक्टरों का एक दिन का वेतन काटने को कहा है। रानीगंज सीएचसी अधीक्षक मनीष मौर्य के दो बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने पर वेतन भुगतान पर रोक लगाने और निलंबन के लिए शासन को पत्र लिखने को कहा है।
गुरुवार को डीएम शंभु कुमार ने शासन की प्राथमिकता वाले 70 बिंदुओं की समीक्षा में पाया कि आपरेशन कायाकल्प के तहत 80 विद्यालयों में टाइल्स नहीं लगी। इस पर नाराजगी प्रकट करते हुए डीएम ने डीपीआरओ और बीईओ की फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण, आजीविका मिशन, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री सडक़ योजना, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह, पीडी दयाराम यादव, डीडीओ सुदामा प्रसाद, सीएमओ डा. अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।