फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Patients will get CT scan, MRI facility in the hospital being built in Shivsat

Pratapgarh News: शिवसत में बन रहे अस्पताल में मरीजों को मिलेगी सीटी स्कैन, एमआरआई की सुविधा

Sun, 21 May 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 21 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Patients will get CT scan, MRI facility in the hospital being built in Shivsat
शिवसत में बन रहे अस्पताल में मरीजों को मिलेगी सीटी स्कैन, एमआरआई की सुविधा
विज्ञापन

जांच और इलाज कराने मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शिवसत संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। मरीजों को अब जांच कराने के लिए निजी लैब या दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। अब इन जांचों की सुविधा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत शिवशत संयुक्त चिकित्सालय में जल्द शुरू करने की तैयारी चल रही है।

सीएचसी-पीएचसी तो दूर डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज में भी सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा नहीं है। इसे देखते हुए प्रदेेश सरकार ने मुख्य चिकित्साधिकारी से सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन लगाए जाने के लिए भी जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला ने बताया कि शिवसत में 100 बेड के संयुक्त अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था को एक साल पहले ही भवन तैयार करके विभाग को हैंडओवर करना था, मगर अभी तक कार्यदायी संस्था भवन तैयार नहीं कर पाई है। बताया कि कार्यदायी संस्था से जून के पहले दो ब्लाॅक तैयार कर विभाग को हैंडओवर करने के लिए पत्र लिखा गया है। जिससे शिवसत संयुक्त चिकित्सालय को अस्थाई तौर पर जिला अस्पताल बनाकर संचालन शुरू कर दिया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि शासन की ओर से मिलने वाली सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन को भी इसी अस्पताल में सेट कराई जाएगी। जिससे मरीजों को जांच और इलाज कराने के लिए भटकना न पड़े। सीएमओ ने बताया कि इसी साल के अंत तक सीटीस्कैन और एमआरआई जांच शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed