{"_id":"69ebc0e7112d3f294d066e3c","slug":"patients-family-disputes-with-doctors-at-medical-college-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-166122-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजन का डॉक्टरों से विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजन का डॉक्टरों से विवाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचे एक मरीज को वार्ड बॉय ने भर्ती कर मेडिकल वार्ड में भेज दिया। आरोप है कि मेडिकल वार्ड में मरीज को बेड नहीं दिया गया। इससे नाराज परिजन इमरजेंसी में हंगामा करने लगे। चिकित्सक और परिजनों के बीच विवाद हो गया। चिकित्सकों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की तो परिजनों मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
कोतवाली नगर के दहिलामऊ निवासी 30 वर्षीय आशीष तिवारी के पेट में शुक्रवार सुबह दर्द होने लगा। परेशान पिता दुर्गा प्रसाद उसे लेकर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में पहुंच गए। दुर्गा प्रसाद का आरोप है कि डॉक्टर नहीं मिले। मौजूद कर्मचारी ने भर्ती कर बिना दवा दिए ही सीधे मेडिकल वार्ड भेज दिया।
मेडिकल वार्ड के कर्मचारियों ने उसे भर्ती करने से इन्कार कर दिया। वह सुबह आठ बजे तक डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे। इससे नाराज परिजन इमरजेंसी पहुंचे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मरीज के परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई है। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।