फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Patients and attendants are worried about water in the hospital even for the third day

Pratapgarh News: तीसरे दिन भी अस्पताल में पानी के लिए मरीज और तीमारदार परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Patients and attendants are worried about water in the hospital even for the third day
मेडिकल कॉलेज के पानी टंकी की मोटर जलने के कारण तीसरे दिन भी वार्डों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे दो से पांच तल पर भर्ती मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रत्येक वार्ड तक पानी पहुंचाने के लिए पानी की टंकी तैयार की गई है। शुक्रवार को पानी टंकी की मोटर बिजली के ट्रिपलिंग के चलते जल गया। इससे पानी की आपूर्ति वार्डों तक नहीं हो रही है। इसका खामियाजा मरीजों के साथ ही तीमारदारों और मेडिकल कॉलेज में बने आवास में रहने वाले डॉक्टर व स्टाफ नर्स भुगत रहे हैं। दिनचर्या के लिए परेशान हो रहे हैं। सुबह नींद खुलने के बाद सुलभ कॉम्प्लेक्स खोज रहे हैं। वहीं वार्ड में भर्ती मरीज परेशान हो रहे हैं। तीमारदार बाजार से बोतल बंद पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा के सूचना पर लखनऊ से मैकेनिक भी आए हैं। मोटर को बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हॉर्निया का ऑपरेशन कराया। परिवार के सदस्य आज घर चले गए हैं। शौचालय में पानी नहीं है। इस लिए टैंकर से पानी लेकर वार्ड में बने शौचालय में जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीश तिवारी, दादूपुर रानीगंज।
साथ में काम करने वाले एक सहयोगी को सर्प ने काट लिया है। वार्ड से लेकर अस्पताल परिसर में लगी टोटियां सूखी पड़ी हैं। गर्मी के कारण बारबार प्यास लग रही है। टैंकर धूप में खड़ा है। पानी खौल रहा है। बोतल बंद पानी खरीदने जा रही हूं।
राजमती, सुखपाल नगर।
प्रयास है कि मंगलवार सुबह वार्डों में पानी की आपूर्ति कर दी जाए। जले मोटर को बदलने का कार्य मकैनिक कर रहे हैं।
- डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed