फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Passengers troubled by chain pulling at Chilbila Junction

Pratapgarh News: चिलबिला जंक्शन पर चेन पुलिंग से यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Passengers troubled by chain pulling at Chilbila Junction
चिलबिला जंक्शन पर आए दिन पद्मावत और सरयू एक्सप्रेस की चेन पुलिंग से परेशान आरपीएफ ने सोमवार को अभियान चलाकर दो लोगों को पकड़ लिया। काफी लोग तो मौका पाकर भाग निकले।
विज्ञापन

दिल्ली से मां बेल्हादेवी जंक्शन आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस का ठहराव चिलबिला जंक्शन पर नहीं होता है। इसके बावजूद शायद ही ऐसा कोई दिन होता है, जिस दिन चिलबिला में पद्मावत एक्सप्रेस चेनपुलिंग का मामला सामने न आता हो। ठीक इसी तरह अयोध्या से प्रयागराज को जाने वाली सरयू एक्सप्रेस का भी ठहराव जंक्शन पर नहीं है। इस ट्रेन में सवार यात्री चिलबिला जंक्शन ट्रेन पहुंचने वाली होती है तो चेन पुलिंग कर रोक लेते हैं। इससे आरपीएफ परेशान हो गई। लगातार अभियान चला रही है। एक माह के भीतर 18 लोगों को पकड़ कर जुर्माना भी वसूला है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को पद्मावत एक्सप्रेस जैसे ही चिलबिला जंक्शन पर पहुंचने वाली थी कि किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। आरपीएफ के जवान दो लोगों को पकड़कर थाने लाए। दोनों यात्रियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान नियमित चलता रहेगा।
विज्ञापन

लगातार मांग, फिर भी पद्मावत और सरयू का नहीं हुआ ठहराव
चिलबिला जंक्शन पर पद्मावत और सरयू एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता से लगातार लोग करते रहे, इसके बाद भी ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ। जबकि कई बार डीआरएम भी स्थानीय लोगों को ट्रेन ठहराव का आश्वासन दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी जंक्शन पर ट्रेनों का ठहराव मेरे हाथ में नहीं है। यदि कोई चेन पुलिंग कर रहा है तो गलत है। इससे एक यात्री के चक्कर में कई यात्रियों की जान जा सकती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई ही होनी चाहिए। रही बात ठहराव की तो इसके लिए पत्राचार किया गया है। जैसे दिशा निर्देश मिलेगा वैसा किया जाएगा।
- एसएम शर्मा, डीआरएम, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed