फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   many trains remain cancel

अर्चना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहीं निरस्त

Sat, 26 Aug 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 26 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
many trains remain cancel
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत रामरहीम को दुष्कर्म के मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की हिंसा को देखते हुए प्रतापगढ़ से होकर पंजाब और हरियाणा जाने वाली सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इससे यात्री परेशान हो गए। जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस को भी कैंसिल कर दिया गया। ट्रेनें निरस्त होने के कारण दर्जनों यात्रियों ने अपने आरक्षण निरस्त कराए। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ इस कदर थी कि प्लेटफार्म पर उन्हें बैठने की जगह नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत रामरहीम को यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब हिंसा की आग में जलने लगा। डेरा समर्थकों ने सरकारी भवनों के साथ रेलवे स्टेशन को भी आग के हवाले कर दिया था। बवालियों ने राजस्थान, यूपी और दिल्ली में भी बवाल शुरू कर दिया था। हिंसा को देखते हुए हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल 13005 सिर्फ लखनऊ तक भेजी गई। चार घंटे की देरी से यह ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची। इससे यात्री परेशान रहे। वहीं, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 13006 पंजाब मेल को रद्द कर दिया गया था। राजेंद्र नगर से जम्मूतवी जाने वाली  अर्चना एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया। वाराणसी से नई दिल्ली को जाने वाली काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट रही तो टूएफपी पैसेंजर फैजाबाद-प्रयाग एक घंटे की देरी से प्रतापगढ़ पहुंची। ट्रेन निरस्त होने और कई ट्रेनें की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे। कई यात्री पंजाब जाने के लिए स्टेशन आए थे, लेकिन उन्हें अपना आरक्षण निरस्त कराना पड़ा। स्टेशन मास्टर इबरार ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने और लेटलतीफी के बारे में कंट्रोल से कोई जानकारी नहीं दी गई। पंजाब में हुई हिंसा के चलते पंजाबमेल एक्सप्रेस अप और डाउन और अर्चना एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed