{"_id":"57ceff494f1c1b1c563181d1","slug":"passenger-s-demand-dmu-train-on-allahabad-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों ने उठाई मांग इलाहाबाद रूट पर चलाई जाए डीएमयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों ने उठाई मांग इलाहाबाद रूट पर चलाई जाए डीएमयू
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह के समय प्रतापगढ़ से लखनऊ के लिए ट्रेनों की भरमार के बीच डीएमयू के लिए यात्री ही नहीं मिल रहे हैं। जबकि इलाहाबाद रूट पर गिनती की ट्रेनें हैं। ऐसे में यात्रियों ने डीएमयू को इलाहाबाद रूट पर चलाने की मांग की है।
लखनऊ रूट पर रात बारह बजे के बाद से सुबह के नौ बजे के बीच चार ट्रेनें हैं। इसमें कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, शटल, वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी और वाराणसी से लखनऊ जाने वाली वीएल शामिल है। डीएमयू को शामिल करने पर एक ट्रेन बढ़ जाती है। उधर इलाहाबाद रूट पर सुबह सरयू के बाद कोई दूसरी ट्रेन नहीं है। पीआरएल पैसेंजर 10 बजे है लेकिन अक्सर ये कैंसिल रहती है। सरयू के बाद शाम पांच बजे ट्रेन है। यात्रियों का कहना है कि लखनऊ रूट पर पहले से ही कई ट्रेनें होने के कारण डीएमयू के लिये यात्री बचते ही नहीं हैं। जबकि इलाहाबाद रूट पर एक ट्रेन की सख्त जरूरत है जिसे डीएमयू के जरिए पूरा किया जा सकता है।
सुबह आए तो जाने के लिए रात तक करना पड़ता है इंतजार
प्रतापगढ़-इलाहाबाद के बीच डेली सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि डीएमयू अगर इलाहाबाद रूट पर चला दी जाय तो बहुत सहूलियत होगी। डेली पैसेंजर बाबा चश्माना और सुनील का कहना है कि वे लोग सुबह पैसेंजर से आते हैं। मगर उनको जाने के लिये रात तक इंतजार करना पड़ता है। शाम वाली पैसेंजर का कोई भरोसा नहीं रहता है। आये दिन इसको चिलबिला में घंटों रोक लिया जाता है। बता दें कि आय न बढ़ पाने की वजह से डीएमयू का संचालन एक साल तक बंद रहा। अगस्त महीने से उसको फिर से चला दिया गया है।