फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Party members are not listening to the CM

पार्टी विधायक की नहीं सुन रहे मुख्यमंत्री

Sat, 29 Aug 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 29 Aug 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ही पार्टी के विधायक की आवाज नहीं सुन रहे। विद्युत विभाग में तैनात करीब छह अफसरों, कर्मचारियों पर जनता को लूटने का आरोप लगाते हुए उनका गैर जनपद स्थानांतरण करने की मांग सदर विधायक ने की थी। विधायक का पत्र पहुुंचा तो दो कर्मचारियों को इधर से उधर कर दिया गया। अन्य अपनी जगह बने हुए हैं। कार्रवाई के लिए विधायक ने इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
विज्ञापन


सदर के सपा विधायक नागेन्द्र सिंह यादव उर्फ मुन्ना ने 25 जून 2014 को एक पत्र मुख्यमंत्री को लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि विद्युत विभाग के राजाराम मिश्र व गिरिजाशंकर मिश्र कार्यालय सहायक तृतीय विद्युत वितरण खंड प्रथम, आनन्द मिश्र कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर विद्युत भंडारण उप खंड चिलबिला, बृजभूषण मिश्र अवर अभियंता 32/11 केवी भुपियामऊ सोनाही गृह जनपद में तैनात हैं।
विज्ञापन


 इसी तरह संतोष कुमार मिश्र उपखंड अधिकारी विद्युत भंडारण उपखंड चिलबिला और ओपी मिश्र अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय बसपा शासन से जिले में तैनात हैं। इन सभी पर विधायक ने क्षेत्र की जनता को लूटने का आरोप लगाया था। पत्र में लिखा कि उन अफसरों व कर्मचारियों की वजह से सत्ता भी बदनाम हो रही है। उन्होंने उन सभी कर्मचारियों व अफसरों का गैरजनपद स्थानांतरण करने की मांग मुख्यमंत्री से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका पत्र सीएम कार्यालय पहुंचा तो राजाराम मिश्र को विद्युत वितरण खंड प्रथम से द्वितीय में व गिरिजा शंकर मिश्र को खंड प्रथम से लालगंज स्थानांतरित कर दिया गया। जबकि बृजभूषण मिश्र रिटायर हो चुके हैं। बाकी के सभी अधिकारी व कर्मचारी अब भी अपनी जगह पर हैं। विधायक के जरिए उन पर लगाए गए आरोप कितने सच हैं, यह कह पाना मुश्किल है। इतना जरूर है कि उनका पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचने के बाद भी किसी का गैरजनपद स्थानांतरण नहीं हुआ।

चिलबिला स्थित स्टोर में विद्युत उपकरण देने के लिए पांच हजार रुपये घूस की मांग की गई है। स्टोर के जेई पर यह आरोप पूर्व विधायक बृजेश सौरभ मिश्र के मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवारी ने लगाया है। मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव विद्युत और डीएम को भेजे पत्र में उन्होंने जेई पर यह तोहमत लगाया है। कहा है कि सदर ब्लाक में स्थित उनके गांव पूरेभइया का जला ट्रांसफार्मर लेने वह स्टोर गए थे। पूर्व विधायक के हस्तक्षेप बाद उन्हें ट्रांसफार्मर मिला।

अफसरों संग कर्मचारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। इनकी वजह से जनता काफी परेशान है। स्टोर में उपकरण में भी लूट खसोट मची है। उस पत्र पर क्या कार्रवाई हुई, इस बारे में मैंने दोबारा जानकारी नहीं ली। इसके पूर्व भी मैंने पत्र लिखा था।

नागेन्द्र सिंह यादव उर्फ मुन्ना, सदर विधायक, सपा

विधायक ने पत्र लिखा है यह जानकारी मुझे है। इस मामले में मैं कुछ नहीं कह सकता। इतना जरूर है कि दो कार्यालय सहायकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। उपकरण स्टोर मामला उस विभाग के लोग जानें। हम सब सरकारी नौकरी करते हैं। सरकार जहां कहेगी वहीं काम करूंगा।
ओपी मिश्र, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed