{"_id":"60f712e08ebc3e6d3b300ec6","slug":"party-chiefs-do-not-know-the-alliance-of-sp-and-bjp-was-done-in-the-district-rajabhaiya-pratapgarh-news-ald311379643","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी प्रमुखों को नहीं पता जिले में हो गया सपा और भाजपा का गठबंधन - राजा भैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी प्रमुखों को नहीं पता जिले में हो गया सपा और भाजपा का गठबंधन - राजा भैया
Wed, 21 Jul 2021 11:42 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:42 PM IST
सार
पंचायत चुनाव में इस बार कुछ अलग ही राजनीति देखने को मिली है। पार्टी प्रमुखों को पता नहीं और जिले में ही सपा और भाजपा ने गठबंधन कर लिया।
विज्ञापन
राजा भैया
- फोटो : Twitter @Raghuraj_Bhadri
विस्तार
पंचायत चुनाव में इस बार कुछ अलग ही राजनीति देखने को मिली है। पार्टी प्रमुखों को पता नहीं और जिले में ही सपा और भाजपा ने गठबंधन कर लिया। हालत यह रही कि बाबागंज ब्लॉक में सपा के प्रमुख पद के उम्मीदवार को सिर्फ एक वोट मिला। यानी उनके प्रस्तावक ने भी अपने प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। यह बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि कुंडा ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रमुख रीता संतोष सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं।
उन्होंने कहा कि ऐसा गठबंधन पूरे प्रदेश में सिर्फ प्रतापगढ़ में ही देखने को मिला। इसके पूर्व उन्हें स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। एसडीएम ने प्रमुख रीता संतोष सिंह को शपथ दिलाई। इसी दौरान सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, हर्षदीप सिंह साके, ध्यानी ङ्क्षसह, बबलू सिंह, संजय सिंह, राजेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल, अबूजैद गुड्डू, धवल सिंह, वैभव पांडेय, शंकर आदि लोग मौजूद रहे।