फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Partner had murdered Ajit

साथी ने ही की थी अजीत की हत्या

Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Partner had murdered Ajit
Partner had murdered Ajit
प्रतापगढ़। अधिवक्ता पुत्र की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खाना खाने के दौरान हुए विवाद के बाद उसने अजीत को गोलियों से छलनी कर दिया। मोबाइल की काल डिटेल से मिले सुराग के बाद पुलिस ने दोस्तों पर दबाव बनाया। जिसके बाद घटना परत दर परत खुलती चली गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सिटी निवासी अधिवक्ता कृष्ण कुमार वर्मा के बेटे अजीत वर्मा की गुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार की सुबह अजीत की लाश सिटी व बडनपुर के करीब खेत में मिली थी। तनातनी के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम अजीत के शव का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अजीत दबंग स्वभाव का था। उसके ऊपर नगर कोतवाली में मुकदमे भी दर्ज थे। मृतक अजीत के मोबाइल की काल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस को पक्का यकीन हो गया कि दोस्तों ने ही उसके साथ दगाबाजी की है। पुलिस उन पर शिकंजा कसने के लिए हर हथकंडा अपनाने लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने घर परिवार से लेकर रिश्तेदारी तक दबाव बना दिया। जिसके बाद हत्यारोपी दोस्त को कहीं पनाह नहीं मिल रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार खाना खाने के दौरान दोस्त से अजीत का विवाद हो गया। जिसके बाद तैश में आकर हत्यारोपी ने अजीत की गोली मारकर हत्या कर दी। आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उससे पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करने के लिए भागदौड़ में जुटी हुई है। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी तक पुलिस पहुंच गई है। अभी आरोपी हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed