फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Parents' insist on burying married woman's body at home, clash with police

Pratapgarh News: विवाहिता का शव घर में दफनाने की जिद पर अड़े मायके वाले, पुलिस से झड़प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Parents' insist on burying married woman's body at home, clash with police
अंतू के लोकैयापुर में विवाहिता पूजा की मौत से आक्रोशित मायके वालों ने उसकी ससुराल वाले घर में ही शव दफनाने की जिद करने लगे। जिसे लेकर पुलिस से झड़प भी हुई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया लेकिन मायके वाले जिद पर अड़े हैं। बवाल की आशंका को देखते हुए अंतू पुलिस मौके पर डटी है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के लोकैयापुर बाजार निवासी गुड्डू वर्मा की शादी चार वर्ष पहले कल्याणपुर मौराहा निवासी शिवशंकर की बेटी पूजा के साथ हुई थी। शनिवार को पति से विवाद के बाद पूजा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी की मौत के बाद गुड्डू घर छोड़कर फरार हो गया। रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव लेकर ससुराल पहुंचे। लोगों के पहुंचने से पहले ही परिवार के दूसरे सदस्य भी फरार हो गए। मृतका के पिता ने पति गुड्डू, जेठ संजय व पड़ोस की ही शिवानी पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव घर के भीतर दफनाने की तैयारी करने लगे। यह देख पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसे लेकर झड़प भी हुई। पुलिस ने पति गुड्डू समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed