फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

आज चुना जाएगा जिले का पहला नागरिक

Wed, 06 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 06 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
जनपद के पहले नागरिक का चुनाव 7 जनवरी को 61 जिला पंचायत सदस्य करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जे के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी उमाशंकर यादव और बसपा प्रत्याशी प्रमोद मौर्या मैदान में हैं। मतदान के कुछ देर बाद परिणाम भी आ जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सात जनवरी को 11 बजे से लेकर 3 बजे तक मतदान अफीम कोठी में डाला जाएगा। कुल 61 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी उमाशंकर यादव और बसपा समर्थित प्रत्याशी प्रमोद मौर्या मैदान में हैं। चुनाव के ऐलान के साथ ही सदस्यों से समर्थन के लिए प्रत्याशी भागदौड़ करते रहे। बुधवार को भी प्रत्याशी अपने पाले में जिपं सदस्यों को करने के लिए पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन


सीओ सिटी मनीष मिश्रा ने बताया कि केवल सदस्य मतदाता ही मतदान स्थल पर जाएंगे। मतदानस्थल की बैरिकेडिंग करा दी गई है। बैरियर पर सभी को रोक लिया जाएगा। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा अधिकारी भी पुलिस भी बल के साथ कई प्वाइंट पर मुस्तैद रहेंगे ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था पैदा न हो सके। तीन बजे के बाद मतगणना कराई जाएगी। महज कुछ समय में ही मतों की गणना होगी। जिसके बाद जिले के पहले नागरिक का ऐलान जिलाधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के सिलसिले में भाजपा व कांग्रेस ने चुप्पी साध रखी है। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के मुंह न खोलने से सियासी उठापटक भी नहीं दिखाई पड़ी। बताया जाता है कि कांग्रेस के पास सात तो भाजपा के पास भी दो जिला पंचायत के सदस्य हैं। इन दलों की खामोशी किस करवट बैठती है। यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed