फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

रात ढाई बजे तक बांटे गए प्रमाणपत्र

Wed, 04 Nov 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 04 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
जिला पंचायत सदस्य चुने गए लोगों को प्रमाणपत्र बांटने में जिला प्रशासन को पसीना छूट गया। रात करीब ढाई बजे तक विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र बांटे गए। अफीम कोठी में मतों की गणना करने में फेल होने वाले अफसरों की लापरवाही के चलते देर रात तक प्रत्याशी और समर्थकों का जमावड़ा रहा। इधर डीएम आवास पर पुनर्मतगणना की मांग कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़कर बाहर किया।
विज्ञापन


जिले के 17 ब्लाकों में रविवार को हुई मतगणना का परिणाम सोमवार की सुबह तक घोषित कर दिया गया, मगर जिला पंचायत सदस्य के नतीजे घोषित करने में जिला प्रशासन को पसीना छूट गया। ब्लाकों से गणना चार्ट लेकर आने वाले निर्वाचन अधिकारियों का आंकड़ा कंप्यूटर की फीडिंग में फेल हो गया। प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य के वार्ड में कितने मत पड़े और कितने मत किस-किस प्रत्याशी को मिले। इसका खाका तैयार करने में वे फेल हो गए। इससे परिणाम घोषित होने में काफी समय लग गया। परिणाम आने में देरी होते देख प्रेक्षक स्वयं अफीम कोठी पहुंच गए। वहां के हालात देखकर वह भी परेशान हो गए।
विज्ञापन


इधर प्रमाणपत्र मिलने में हो रही देरी देखकर प्रत्याशी और समर्थक गड़बड़ी की आशंका के चलते अफीम कोठी के बाहर बड़ी संख्या में जमा होने लगे। प्रमाणपत्र बंटने का इंतजार कर रहे पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय को पुलिस ने जबरन बाहर निकालने के साथ ही प्रवेश द्वार पर चौकसी तेज कर दी। इधर डीएम के बंगले पर कुंडा से आईं बसपा समर्थित प्रत्याशी चंदा देवी पुर्नमतगणना की मांग कर रही थीं। देर रात तक आवास के बाहर जमा रहने पर पुलिस ने डंडे के बल पर भगाया। इससे बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सोमवार की रात आरओ रामसिंह वर्मा, प्रेक्षक अरविंद नारायण मिश्र, डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव, एसडीएम सदर जेपी मिश्र, एएसपी दिनेश सिंह की मौजूदगी में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed