फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

बीडीसी में कम, डीडीसी में अधिक दिखा रुझान

Thu, 29 Oct 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 29 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
चौथे चरण के मतदान में बीडीसी सदस्य पद के लिए उतनी सक्रियता नहीं दिखी,
विज्ञापन
जितना डीडीसी सदस्य के लिए। एक-एक वोट के  लिए प्रत्याशी और समर्थक संघर्ष करते रहे। इसी का परिणाम रहा कि विहार ब्लाक में सबसे अधिक 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। अंतिम चरण के मतदान में जिला पंचायत सदस्य के दस प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन पहले ही हो चुका था। गुरुवार को मात्र पांच सीटों और विहार पंचम आंशिक के लिए मतदान हुआ। गुरुवार को हुए मतदान में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों और समर्थकों में उतनी सक्रियता नहीं दिखी, जितना जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और समर्थकों में दिखी।

एक-एक वोट के लिए प्रत्याशी और समर्थक अंतिम समय तक संघर्ष करते रहे। प्रत्याशियों में सबसे अधिक संघर्ष विहार पंचम, विहार द्वितीय और विहार चतुर्थ सीटों पर रहा। प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं के घर का एक-एक वोट गिनते रहे। यही कारण रहा कि विहार में सबसे अधिक 65 प्रतिशत, बाबागंज में 59 प्रतिशत, कुंडा में 51 प्रतिशत और कालाकांकर में 56 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के दौरान उन बूथों पर मतदाताओं में उतनी रुचि नहीं दिखाई पड़ी, जहां जिला पंचायत सदस्य का चुनाव निर्विरोध हो चुका था। इससे उन बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। जबकि जिस बूथ पर जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी लड़ रहे थे, वहां मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed