फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pallavi patel

जो माता-पिता की नहीं हुई वह दूसरों का भला कैसे करेगी

Sun, 19 Feb 2017 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 19 Feb 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
pallavi patel
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विश्वनाथगंज विधानसभा के जगदीशपुर मंडी के निकट शनिवार को आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अद कृष्णा गुट की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने बिना नाम लिए अपनी बहन और भाजपा सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ ही विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। बिना नाम लिये उन्होंने अनुप्रिया पटेल को लालची बेटी तक कहा डाला। कहा कि जो लाल बत्ती के लालच में स्वार्थ में इतनी अंधी हो गई कि अपने समाज के साथ माता-पिता के विश्वास को धोखा दिया वह दूसरों का भला कैसे कर सकती है।
विज्ञापन


विश्वनाथगंज विधानसभा से अद कृष्णा गुट के प्रत्याशी राकेश सिंह सोमवंशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में पल्लवी ने कहा कि मोदी सरकार के लोग कहते हैं देश में विकास की गंगा बह रही है जो सरासर झूठ है। खेत खलिहान और किसान से ही देश का विकास होता है। मगर इनको पूछने वाला कोई नहीं है। नोटबंदी के दौरान सबसे ज्यादा किसान और मजदूरों की मौत हुई। सपा, बसपा और कांग्रेस को जनता का खून चूसने वाली पार्टी बताया। बिना नाम लिये विधानसभा विश्वनाथगंज के विधायक पर भी तीखे वार किए।
विज्ञापन


कहा कि उन्हें जब बसपा से निकाला गया था तब अद की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल की शरण में आए थे। जिस मां की बदौलत विधायक बने उसी के पेट में खंजर घोंप दिया। इस बार इनको सबक सिखाना है। संडवा चंद्रिका की जनसभा में भी उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोला। सभा के दौरान अशोक पटेल, यशवंत पटेल, लालचंद, मोती, जीतलाल, बालेसर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed