{"_id":"677ed0af8026e4951709974f","slug":"padmavat-express-will-reach-prayagraj-sangam-four-general-coaches-will-be-increased-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-131804-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रयागराज संगम तक जाएगी पद्मावत एक्सप्रेस, बढ़ेंगे चार जनरल कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रयागराज संगम तक जाएगी पद्मावत एक्सप्रेस, बढ़ेंगे चार जनरल कोच
विज्ञापन
दिल्ली से मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों पर प्रयागराज संगम जाएगी। साथ ही इसमें चार जनरल कोच भी बढ़ाए जाएंगे। ताकि श्रद्धालुओं को संगमनगरी पहुंचने में दिक्कत न हो। यह ट्रेनें प्रयागराज संगम के रास्ते मां बेल्हादेवी जंक्शन होते हुए दिल्ली जाएगी। इसके अलावा जनता, पंजाबमेल समेत अन्य ट्रेनों में भी जनरल कोच बढ़ा दिए गए हैं।
डीआरएम के सूचनाधिकारी एसके जायसवाल ने बताया कि प्रमुख स्नान पर्वों पर दिल्ली से मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस प्रयागराज संगम तक जाएगी। फिर वापस मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन आएगी। धुलाई के बाद फिर इस ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि पद्मावत के साथ ही काशीविश्वनाथ, जनता और पंजाबमेल में चार-चार जनरल कोच भी बढ़ा दिए गए हैं। इससे दिल्ली ,मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी के दर्शनार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने कहा कि स्नान पर्व पर दर्शनार्थियों के भीड़ को देखते हुए ट्रेनों का संचालन होगा। इसकी तैयारी हो गई है। अयोध्या, लखनऊ के अफसरों के आदेश पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
बनाए जा रहे चार नए काउंटर
दर्शनार्थियों को टिकट के लिए परेशान न होना पड़े इसलिए मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर चार नए टिकट काउंटर तैयार किए जा रहे हैं। जिससे यात्रियों को आसानी से टिकट मिल सके।