फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Paddy procurement target increased by 11 thousand metric tonnes in the district, relief to farmers

जिले में 11 हजार मीट्रिक टन बढ़ा धान खरीद का लक्ष्य, किसानों को राहत

Sun, 26 Dec 2021 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement target increased by 11 thousand metric tonnes in the district, relief to farmers
11 हजार एमटी बढ़ा धान खरीद का लक्ष्य, किसानों को राहत
विज्ञापन

पहले जिले में 72 हजार धान खरीद का था लक्ष्य, अब बढ़कर हुआ 83 हजार एमटी
जिले में 52 क्रय केंद्रों पर चल रही धान खरीद, क्रय केंद्रों परेशान नहीं होंगे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के किसानों को धान बेचने के लिए अब परेशान नहीं होना पडे़गा। शासन ने जिले में धान की खरीद का लक्ष्य 11 हजार एमटी बढ़ा दिया है। विभागीय अफसरों के अनुसार पहले लक्ष्य 72 हजार था, जो अब बढ़कर 83 हजार एमटी हो गया है।
जिले में धान खरीद के लिए कुल 52 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 18 खाद्य विभाग व 34 पीसीएफ के हैं। एक नवंबर से जिलेभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीद की जा रही है। धान बिक्री में किसानों की सहूलियत के लिए विभाग ने टोकन सहित कुछ नियम समाप्त कर दिए थे। मगर इसके बाद भी किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। क्रय केंद्रों पर धान की खरीद में पादर्शिता नहीं बरती जा रही थी। विभागीय टीम की जांच में क्रय केंद्रों की खामियां भी सामने आईं। क्रय केंद्रों पर धान की उपज बेचने के लिए किसानों को परेेशान होना पड़ रहा है। दरअसल, जिले में धान की पैदावार के सापेक्ष धान की खरीद का लक्ष्य कम है। इससे किसान अपनी उपज जल्द से जल्द बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मगर अब किसानों की सहूलियत के लिए विभाग ने जिले में 11 हजार एमटी धान की खरीद का लक्ष्य बढ़ा दिया है। इसके अलावा ई टोकन सिस्टम की व्यवस्था भी लागू कर दी गई है। अब धान की खरीद का लक्ष्य बढ़कर 83 हजार एमटी हो गया है। डिप्टी एआरएमओ अजीत तिवारी ने बताया कि धान की खरीद का लक्ष्य बढ़ गया है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

इनसेट--------------
लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत हो चुकी है धान की खरीद
डिप्टी एआरएमओ अजीत तिवारी ने बताया कि धान की खरीद में तेजी आई है। ई टोकन की व्यवस्था होने से अब किसानों को काफी राहत मिलेगी। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 50 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed