फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Paddy of farmers should be purchased on time: Vinod Sonkar

समय से खरीदा जाए किसानों का धान : विनोद सोनकर

Sun, 29 Nov 2020 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Paddy of farmers should be purchased on time: Vinod Sonkar
कुंडा के क्रय केंद्र का निरीक्षण करते सांसद विनोद सोनकर। - फोटो : PRATAPGARH
देश का किसान दिन-रात कड़ी मेहनत करके फसल उगाता है। किसान की फसल का सही मूल्य देकर सरकार समय से फसल खरीद ले। किसान यही सरकार से अपेक्षा रखता है। सरकार की चाहती है कि किसानों की फसल समय से खरीदी जाए और 72 घंटे के अंदर उनके खाते में पैसा पहुंच जाए। बावजूद इसके कुंडा क्षेत्र में किसानों को एक से डेढ़ माह के बाद का टोकन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यह बातें सांसद विनोद सोनकर ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुंडा में क्रय केंद्र पर पहुंचकर कहीं। उनके पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। सांसद विनोद सोनकर ने लगभग पौने घंटे रुककर केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने धान क्रय केंद्र पर आए हुए किसानों से समस्याएं पूछीं। इस दौरान समय से धान ना खरीदे जाने सहित कई अन्य शिकायतें किसानों ने उठाईं। सांसद ने भरोसा दिलाया कि सभी किसानों का धान समय से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि प्रदेश सरकार की इच्छा है कि समय से किसानों का धान खरीदा जाए। साथ ही समय से भुगतान हो जाए। सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुंडा क्षेत्र के सिया में धान क्रय केंद्र बंद होने की शिकायत आई थी। सांसद ने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर कुंडा क्षेत्र के धान क्रय केंद्र सुचारू रूप से न चलने की बात कही। इस दौरान सांसद मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, भाजपा नेता अखिलेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, कमलेश सोनकर, सरोज त्रिपाठी, उदय शंकर पांडेय, शीतला प्रसाद सोनकर, मोहम्मद सोहराब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed