फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Paddy is not being lifted, farmers are going round the purchasing centers

नहीं हो रही धान की उठान, क्रयकेंद्रों का चक्कर काट रहे किसान

Fri, 14 Jan 2022 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Paddy is not being lifted, farmers are going round the purchasing centers
मौसम साफ होने के बाद फिर से क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। क्रय केंद्रों पर उठान न होने से धान खरीद की रफ्तार धीमी हो गई है। धान बेचने के लिए किसान क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। जिले में धान खरीद के लिए कुल 46 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें 18 खाद्य विभाग व 28 पीसीएफ के हैं। एक नवंबर से जिलेभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर किसानों को होने वाली परेशानी को देखते हुए विभाग ने टोकन व्यवस्था समाप्त कर दी है। इसके अलावा किसानों को 72 घंटे के अंदर भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। शुरुआती दौर में तेजी दिखी, मगर इसके बाद खरीद धीमी पड़ गई। मिलर्स भी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। उनका धरना समाप्त हुआ तो फिर से खरीद शुरू हुई। एक सप्ताह हुई बरसात से फिर से खरीद पर ब्रेक लग गया। बारिश से हजारों क्विंटल धान भीग गया।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों के परिसर में बारिश से कीचड़ हो गया है। जो धान भीग गया, उसका उठान नहीं हो पा रहा है। इससे परिसर में जगह में नहीं है। रानीगंज तहसील क्षेत्र के रामापुर, शिवगढ़, मानधाता खरवई, कुसमी, सोनावा सहित जिले के दर्जनों क्रय केंद्रों पर धान का उठान नहीं हो पाया है। इससे धान की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मौसम साफ होने से क्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है। केंद्रों पर लंबी लाइन लग रही है। कड़ाके की ठंड में किसान केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, मगर तौल नहीं हो पा रही है। क्रय केंद्रों में जगह खाली न होने से धान की खरीद नहीं हो पा रही है। डिप्टी एआरएमओ अजीत तिवारी ने बताया कि कोई भी किसान वंचित नहीं रहेगा। सभी की उपज की खरीद की जाएगी। बारिश होने की वजह से थोड़ी दिक्कत आई है, हालांकि अब खरीद में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed