फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   PAC removed from advocate's house, returned to the complaint

अधिवक्ता के घर से पीएसी हटाई, शिकायत पर फिर लौटाया

Sat, 20 Jul 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
PAC removed from advocate's house, returned to the complaint
अधिवक्ता के घर से पीएसी हटाई, शिकायत पर फिर लौटाया
विज्ञापन

खौफ में परिजन घर पर ही सिमटे, थाने की फोर्स भी है तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। अधिवक्ता ओम मिश्रा के घर से शुक्रवार सुबह पीएसी हटा ली गई। इसकी जानकारी होने पर अधिवक्ता के भाई ने एसपी से शिकायत की तो दोपहर में फिर पीएसी तैनात कर दी गई। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से घर के लोग अभी भी सहमे हुए हैं।

महेशगंज थाना क्षेत्र के ढिंगौसी कलिकापुर गांव निवासी ओम मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई थी। शुक्रवार को सुबह पीएसी को हटा लिया गया। इसकी जानकारी होने पर मृतक के भाई रितेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को फोन करके बताया कि अभी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पीएसी हटा ली गई। इस पर एसपी ने पीएसी को फिर गांव भेजा। दोपहर बाद फिर से उनके घर पर पीएसी तैनात हो गई। इसके अलावा महेशगंज थाने के एक एसआई, तीन कांस्टेल के साथ दो महिला सिपाहियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ता के परिजनों को दोबारा हमले का डर सता रहा है। परिजन घर से बाहर निकलने में आशंकित रहते हैं। हालांकि अधिवक्ता के चार भाइयों को शस्त्र लाइसेंस मिल गया है। पत्नी को पति की राइफल की वरासत का लाइसेंस भी मिल गया है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नियुक्ति का आश्वासन मिला है, लेकिन अभी ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिल सका है। नगद धनराशि भी अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed