फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Outrage among villagers over arrest in deadly attack

Pratapgarh News: जानलेवा हमले में गिरफ्तारी पर ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 31 Dec 2023 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 31 Dec 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Outrage among villagers over arrest in deadly attack
बिना जांच पड़ताल के देल्हूपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में भीम सरोज को जेल भेजा तो विरोध में लोग सड़क पर उतर आए। ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीण भीम को बेगुनाह बता रहे हैं। कार्रवाई को पुलिस की ज्यादती करार देते हुए ग्रामीण सही आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

देल्हूपुर के बोझी निवासी शुभम सरोज वृहस्पतिवार की रात छप्परनुमा घर में सोते समय रात में चापड़ से हमला किया था। युवक की चीख सुनकर वहां पहुंचे परिजनों ने देर रात उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस प्रधान राजकुमार सरोज के साथ पीड़ित के घर पहुंची थी। चर्चा है कि शुभम की बहन के कहने पर पुलिस घर से करीब 15 मीटर की दूरी पर सो रहे भीम सरोज को गिरफ्तार कर थाने पहुंची। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चापड़ को बरामद करने का दावा किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भीम सरोज को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान राजकुमार सरोज का कहना है कि पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई गलत है। गरीब भीम मजदूर है, वह इस तरह का दुस्साहस नहीं कर सकता है। सिर्फ पीड़ित के परिजनों के बयान के आधार पर किसी को जेल भेज देना न्यायोचित नहीं है।
पुलिस सही आरोपी को पकड़ने से पीछे हट रही है। थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। विवेचना में यदि घटना किसी अन्य आरोपी के अंजाम देने की बात सामने आई तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।


भोपतपुर मोड़ से पुलिस दिखा रही गिरफ्तारी
देल्हूपुर थानाध्यक्ष धनंजय राय भीम सरोज की गिरफ्तारी भोपतपुर मोड़ से दिखा रहे हैं। जबकि घटना के बाद पुलिस के साथ भीम सरोज के घर पहुंचे ग्रामीण और प्रधान राजकुमार सरोज इस बात के चश्मदीद है कि भीम सरोज घर पर सो रहा था। पुलिस ने उसे घर से ही गिरफ्तार किया था। इस तरह की जा रही पुलिस की मनमानी कार्रवाई बेगुनाहों को ही सजा दिलाने में आगे निकल रही है।


मोबाइल पर मिली थी धमकी
चर्चा है कि घायल शुभम को बृहस्पितवार की सुबह ही किसी ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन पुलिस ने उसके मोबाइल को खंगालने के बजाय कार्रवाई के नाम पर कोरम पूरा कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। यदि पुलिस शुभम के मोबाइल का सीडीआर निकाले तो आरोपी तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।



शुभम का दुश्मनों से है पुराना नाता
शुभम के दुश्मन कम नहीं है। सूत्रों के मुताबिक 23 नवंबर शाम शुभम अपने दो साथियों के साथ निमंत्रण से लौट रहा था। बोझी चौराहा स्थित सामुदायिक शौचालय पर एक युवती और तीन युवकों को शुभम ने पकड़ा था। निर्वस्त्र कर युवकों की पिटाई कर पैसा और रुपये छीन लिया था। बाद में मोबाइल वापस कर दिया था। बानगी के तौर पर यह एक ही घटना है। ग्रामीणों की जुबान पर इस तरह की कई घटनाएं हैं, जिसमें शुभम अपने साथियों के साथ संलिप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed