फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ordered Rasmalai from Sadar MLA's shop in the name of DM office, then threatened to bomb

Pratapgarh News: सदर विधायक की दुकान से डीएम कार्यालय के नाम पर मंगाई रसमलाई, फिर दी बम मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ordered Rasmalai from Sadar MLA's shop in the name of DM office, then threatened to bomb
सदर विधायक राजेंद्र मौर्य की मिठाई की दुकान से डीएम कार्यालय के नाम पर बुकिंग कर ऑनलाइन रसमलाई समेत अन्य खाद्य सामग्री मंगाई गई। कर्मचारी सामान लेकर पहुंचा तो ऑर्डर देने वाले व्यक्ति ने रसमलाई लेने से इन्कार करते हुए दुकान पर बम मारने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आने के बाद विधायक के पुत्र ने मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सदर विधायक की चिलबिला में मिठाई की दुकान है। उनके बेटे आशीष मौर्य ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि 14 अक्तूबर को उनकी दुकान पर एक नंबर से फोन आया। ऑनलाइन आर्डर देते हुए रसमलाई समेत अन्य खाद्य सामग्री आठ बजे तक डीएम कार्यालय पर पहुंचाने की बात तय हुई। सामान पहुंचाने पर डीएम कार्यालय में ही पेमेंट देने की बात कही गई।
विज्ञापन

कर्मचारी सामान लेकर समय से डीएम कार्यालय पहुंचा और ऑर्डर करने वाले को फोन किया तो उसने सामग्री लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद कर्मचारी ने कई बार फोन किया लेकिन आरोपी ने नहीं उठाया। लगातार फोन पर आरोपी ने फोन उठाकर कर्मचारी को गाली देते हुए धमकी दी। आरोपी ने कहा कि बार-बार फोन कर रहे हो जिंदा नहीं रहना क्या। दुकान पर बम मार देंगे। ये बात सुन कर्मचारी सहम गया। उसने जानकारी दुकान संचालक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि ट्रू कॉलर पर मोबाइल नंबर सरवन कुमार वीरपुर के नाम से संचालित मिला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed