फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Opium cultivation busted in Pratapgarh, one arrested by police

Pratapgarh : प्रतापगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 04:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Apr 2026 04:09 PM IST
सार

नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पट्टी पुलिस व जनपदीय स्पेशल टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

विज्ञापन
Opium cultivation busted in Pratapgarh, one arrested by police
प्रतापगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पट्टी पुलिस व जनपदीय स्पेशल टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी कर ग्राम धनगर सराय छिवलहा में लहलहा रही अफीम की अवैध फसल को बरामद कर जमींदोज कर दिया है। बुधवार को पुलिस टीम जब पहुंची तो खेत में भारी मात्रा में प्रतिबंधित अफीम के पौधे पाए गए, जिसे शिव कुमार यादव पुत्र स्व. रामदुलार यादव द्वारा गुपचुप तरीके से उगाया जा रहा था। मौके पर पहुंचे प्रभारी तहसीलदार और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में फसल को नष्ट किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed