फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Open University released exam results without adding enrollment marks

Pratapgarh News: अधिन्यास अंक जोड़े बगैर ही मुक्त विवि ने जारी किया परीक्षा परिणाम

Tue, 19 Sep 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 19 Sep 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Open University released exam results without adding enrollment marks
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने अंकपत्र पर बिना अधिन्यास अंकों को अंकित किए परास्नातक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम अपूर्ण होने की शिकायत विद्यार्थियों ने अध्ययन केंद्र पर की है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने सत्र 2023 परास्नातक की परीक्षा जून माह में कराई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद अध्ययन केंद्रों ने विद्यार्थियों से अधिन्यास की फाइल जमा कराई गई थी। उसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अगस्त माह में जब परिणाम आया तो कई विद्यार्थियों का वेबसाइट पर रिजल्ट अधूरा दिखाने लगा। बाद में पता चला कि अंकपत्र में अधिन्यास के अंक नहीं जोड़े गए है। विद्यार्थियों का कहना है कि फाइल जमा करने के बाद भी उन्हें अंक नहीं दिए गए हैं। इस गड़बड़ी को लेकर सौरभ त्रिपाठी, आलोक शुक्ला, वैभव मिश्रा, रागिनी यादव समेत कई छात्रों ने आक्रोश जताया है। अधिन्यास के अंक के स्थान पर एन सी (नॉट कंप्लीटेड) लिखा दिख रहा है।
विज्ञापन

जिले में 22 अध्ययन केंद्र संचालित हो रहे हैं। सभी केंद्रों में विद्यार्थियों के साथ यह समस्या आ रही है। अधिन्यास के अंक दर्ज न होने की शिकायत केंद्र के समन्वयकों से की गई है। परीक्षा नियंत्रक डीपी सिंह ने बताया कि अधिन्यास फाइल जमा करने वालों के अंकपत्र पर नंबर अंकित किए गए हैं। विद्यार्थियों की शिकायत पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
क्या है अधिन्यास
मुक्त विश्वविद्यालय परीक्षा के पहले विद्यार्थियों से विषयों से संबंधित प्रश्नों की फाइल जमा कराता है। प्रत्येक प्रश्नपत्र की फाइल का मूल्यांकन 30 अंकों में किया जाता है। प्राप्तांकों को अंक पत्र में दर्ज किया परिणाम जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed