फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Only seven elders got the corona vaccine paid by paying a fee

शुल्क देकर महज सात बुजुर्गो ने ही लगवाया कोरोना का टीका

Tue, 02 Mar 2021 01:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Only seven elders got the corona vaccine paid by paying a fee
लिा अस्पताल में कोविड 19 का टीका लगवाते वरिष्ठ नागरिक। - फोटो : PRATAPGARH
सोमवार से जिले में कोरोना के दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू हुआ। पहले दिन जिले में बनाए गए तीन केंद्रों पर तीन सौ के सापेक्ष मात्र 145 लोग ही टीकाकरण कराने पहुंचे। शहर में एकमात्र केंद्र बनाए गए निजी अस्पताल में पैसे देकर मात्र सात लोगों ने टीका लगवाया, जबकि यहां सौ लोगों के टीकाकरण की तैयारी थी।
विज्ञापन

सोमवार को जनपद में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू कर दिया गया। इसमें साठ साल से अधिक आयु के लोगों को जिला अस्पताल, मानधाता पीएचसी और निजी अस्पताल रूमा हास्पिटल में वैक्सीन लगाने के लिए तैयारी की गई थी।
विज्ञापन

तीनों केंद्रों पर सौ-सौ लोगों के टीकाकरण की तैयारी थी। सरकारी अस्पतालों में फ्री जबकि निजी अस्पताल में टीकाकाण के लिए ढाई सौ रुपये शुल्क रखा गया था।
पहले दिन निजी अस्पताल में सिर्फ सात बुजुर्ग ही ढाई सौ रुपये खर्चकर टीका लगवाए। जिला अस्पताल में बने सेंटर पर 60 लोगों ने टीका लगवाया। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता में 78 लोगों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि किसी सेंटर पर मरीजों को कोई दिक्कत की सूचना नहीं है। पहले दिन 300 के लक्ष्य के सापेक्ष 145 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed