फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Online application for inheritance twice, accountant

Pratapgarh News: वरासत के लिए दो बार ऑनलाइन आवेदन, लेखपाल ने किया खारिज, निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Online application for inheritance twice, accountant
जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में रानीगंज तहसील में जनसुनवाई की गई। पूरेहिरामन गांव की विधवा साबिरा पत्नी स्व. इंसान अली ने बताया कि पति की मौत के बाद बेटे के नाम वरासत करने के लिए दो बार ऑनलाइन आवेदन किया। मगर लेखपाल दिनेश मिश्र आवेदन पत्र को निरस्त कर देते हैं और कहते हैं कि तुम्हारी वरासत तहसीलदार ही करेंगे। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल को निलंबित करने और तहसीलदार से अविलंब वरासत दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन


शनिवार को रानीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 260 शिकायतें आईं, जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शिकायतों में सबसे अधिक राजस्व विभाग की 108, पुलिस विभाग से 84, विकास विभाग से 27, समाज कल्याण से 06 एवं 35 अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस विभाग की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल एवं विकास विभाग से संबंधित शिकायतों को मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा ने सुना। डीएम ने सभी अफसरों से गंभीरतापूर्वक शिकायतों का निस्तारण करने को कहा है।
विज्ञापन



तहसील का नाम प्राप्त शिकायतें निस्तारित शिकायतें
रानीगंज 260 11
सदर 80 07
कुंडा 185 04
पट्टी 157 06
लालगंज 55 05

गांव में एलईडी लाइट लगवाई गई है, मगर कुछ दिनों के बाद ही वह जलना बंद हो गई। घटिया एलईडी गांव के लिए निरर्थक साबित हो रही है।
शेरअली, ग्राम पंचायत बीरापुर


तालाब पर गांव के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत की गई, मगर कोई भी अधिकारी अभी तक मौका देखने के लिए नहीं गया है।
संदीप विश्वकर्मा, सहजवार



-- खेत की पैमाइश करने के लिए कई बार शिकायती पत्र दिया हूं, मगर लेखपाल अवैध कब्जेदारों से मिला हुआ है। जिससे खेत की नाप नहीं हो पा रही है।
राम प्यारे, बसहा, जामताली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed