{"_id":"5d7d2aa78ebc3e01431c0215","slug":"one-man-died-in-road-accident-pratapgarh-news-ald254884673","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-टेंपो की टक्कर में अधेड़ की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-टेंपो की टक्कर में अधेड़ की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन

देर रात गयासपुर के पास बाईपास पर हुई दुर्घटना
कुंडा। कार-टेंपो की टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई। साथ रही पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में टेंपो चालक को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी कुंडा ले आई। यहां से दोनों घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
प्रयागराज के नया कटरा निवासी बालगोविंद (55) पुत्र लालाराम पत्नी इंद्रावती (50) के साथ शुक्रवार को लखनऊ गए थे। रात में वह घर लौट रहे थे। कुंडा में बाईपास पर गयासपुर गांव के पास सामने से आ रही मैजिक से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकाला। कार सवार दंपति के साथ टेंपो चालाक गद्दोपुर निवासी रामदेव (45) पुत्र कल्लू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर टेंपो में फंस गया था। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। पुलिस तीनों घायलों को कुंडा सीएचसी ले आई। यहां डाक्टरों ने बालगोविंद को मृत घोषित कर दिया। उधर, गंभीर रूप से घायल इंद्रावती व रामदेव को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। सुबह परिजन अस्पताल पहुंचे और उनकी पहचान की। इस पर कुंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दुर्घटना में घायल ट्रक ड्राइवर और खलासी ने दम तोड़ा
शुक्रवार को नवाबगंज के आलापुर बरियावां के पास बोलेरो ने मारी थी टक्कर
परियावां। दुर्घटना में घायल ट्रक ड्राइवर और खलासी की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हेा गई। इससे उनके परिजनों में चीखपुकार मच गई है।
मध्य प्रदेश सतना निवासी राजेश (35) पुत्र रामखेलावन ट्रक चलाता था। उसके ट्रक पर मानिकपुर थाना क्षेत्र के अलुवामई गांव निवासी सोनू (22) पुत्र रामकृपाल पटेल खलासी का काम करता था। शुक्रवार को उनका ट्रक नवाबगंज के आलापुर के बरियावां में खराब हो गया था। दोनों बाइक से मिस्त्री की खोज करने के लिए निकले थे। लौटते समय आलापुर के पास ही उनकी बाइक में एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए थे। उन्हें कुंडा सीएचसी के बाद प्रयागराज और फिर लखनऊ इलाज के लिए ले जाया गया था। शनिवार की सुबह दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे उनके परि4जनों में चीखपुकार मच गई है।