{"_id":"68924ac8a2e95819ab01f6cf","slug":"one-killed-10-injured-in-collision-between-car-and-auto-on-highway-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-145100-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर कार और ऑटो की टक्कर से एक की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर कार और ऑटो की टक्कर से एक की मौत, 10 घायल
विज्ञापन
वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग पर रानीगंज थाना क्षेत्र के बभनमई चौराहे के करीब मंगलवार को तेज रफ्तार कार व सवारियों से भरे ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति के दोनों पैर कट गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि कार व ऑटो सवार 10 लोग घायल हो गए। छह घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया गया।
शहर से सवारियां लेकर पचरास निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद समीर ऑटाे से रानीगंज बाजार जा रहे थे। बभनमई चौराहे पर मौजूद लोगों का कहना है कि शहर से आ रहा ऑटो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। नियंत्रण खोते ही भुपियामऊ की ओर जा रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ऑटो व कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
दोनों वाहनों में सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। यह देख आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने लगे। ऑटो में आगे बैठे फतनपुर के रोहखुर्द कला 58 वर्षीय उमाशंकर के दोनों पैर कट गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक समीर समेत ऑटो में बैठे आठ लोग घायल हो गए। कार सवार दो महिलाएं भी घायल हो गईं।
विज्ञापन
कुछ ही देर में रानीगंज थानाध्यक्ष प्रभात कुमार व सीओ विनय कुमार साहनी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से छह घायलों को एंबुलेंस व ऑटो से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहीं ऑटो चालक समेत चार लोगों को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर भेजा गया।
हादसे में गंभीर घायल
- शाहीन 35 पत्नी निसार दांदूपुर रानीगंज, रेफर
- पूजा शर्मा 26 पत्नी धीरज शर्मा सिंगाही रानीगंज, रेफर
- नीलम 32 पत्नी आनंद पांडेय आमापुर बेर्रा रानीगंज , रेफर
- गंगा 28 पत्नी रोहित यादव बभनमई रानीगंज, रेफर
- सरिता 35 पत्नी राकेश बरहदा रानीगंज , रेफर
- लल्लू प्रजापति 60 दुर्गागंज रानीगंज, रेफर
- अभिषेक 9 पुत्र राकेश बरहदा
- मो. समीर 28 पचरास रानीगंज , ऑटो चालक
- इशरत जहां 31 पत्नी निहाल वाराणसी कार सवार
- रहनुमा 25 पत्नी अशरफ वाराणसी कार सवार
सुवंसा के लिए घर से बोलकर निकला था उमाशंकर
हादसे में मृत उमाशंकर बिंद मंगलवार की सुबह सुवंसा जाने के लिए कहकर निकला था। वह किसी काम से शहर चला गया। इसकी परिवार वालों को भी जानकारी नहीं थी। वह मजदूरी व किसानी का काम करता था। उसके पांच बेटे हैं।
रिश्तेदारी जा रहा था कार सवार
वाराणसी का रहने वाला निहाल मंगलवार को कार से अपने परिवार संग नगर पंचायत सिटी प्रतापगढ़ जा रहा था। बभनमई में घटना की जानकारी मिलने पर रिश्तेदार भी पहुंच गए। घायल इशरत व रहनुमा को ट्राॅमा सेंटर से प्राइवेट अस्पताल ले गए।
बुला ली गई डॉक्टरों की टीम, मची रही चीख पुकार
बभनमई में कार व ऑटो की टक्कर में 10 घायलों की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। आनन-फानन में जूनियर व सीनियर चिकित्सकों को बुला लिया गया। अस्थि रोग विशेषज्ञ अतुल सरोज, फिजीशियन व सर्जन भी पहुंच गए। घायलों का उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देख सभी को एसआरएन रेफर कर दिया। अफरा-तफरी के बीच अस्पताल में घायलों की चीख पुकार से हड़कंप मचा रहा। परिजन रोते बिलखते रहे।
ऑटो पर क्षमता से अधिक बैठाई गईं थीं सवारियां
लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर बभनमई पर हुए हादसे ने यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। तीन साल पहले सुखपालनगर में ट्रेलर व ऑटो की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों का कहना है कि घटना के समय ऑटो में आठ सवारियां बैठीं थीं। जो मानक से अधिक थीं। हादसे के बाद पुलिस ऑटो की चेकिंग करने लगी।