फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On the third day of Corona negative, the former head of Louvre broke down

कोरोना निगेटिव होने के तीसरे दिन लौवार के पूर्व प्रधान ने तोड़ा दम

Wed, 09 Dec 2020 10:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
On the third day of Corona negative, the former head of Louvre broke down
On the third day of Corona negative, the former head of Louvre broke down - फोटो : KAUSHAMBI
प्रतापगढ़/ बेलखरनाथ। कोरोना निगेटिव होने के बाद पूर्व प्रधान ने उपचार के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचने के बाद कोहराम मच गया। उधर, बुधवार को 24 घंटे के भीतर 18 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

बेलखरनाथ ब्लाक के लौवार गांव के पूर्व प्रधान श्याम प्रताप सिंह बीते पखवारे भर से बीमार चल रहे थे। 23 नवंबर को परिजन उन्हें पीजीआई लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने पहले कोरोना जांच कराया तो वे पॉजिटिव पाए गए। दस दिन पूर्व वे निगेटिव हो गए। जिसके बाद उन्हें कोविड अस्पताल से बाहर कर दिया गया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया तो उनकी हालत फिर बिगड़नी शुरू हो गई। बुधवार भोर में पूर्व प्रधान ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर घर आ गए। कुछ ही देर बाद अंतिम संस्कार करने के लिए प्रयागराज लेकर चले गए। पूर्व प्रधान के परिवार के दो सदस्य और गांव के कई लोग अभी भी कोरोना से संक्रमित हैं। जिले में बुधवार को 18 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पट्टी कोतवाली के होशियारपुर की एक महिला सहित दो लोग तो सिटी कस्बे का एक युवक समेत 18 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट मेडिकल शिक्षण संस्थान से सहयोग लेगी स्वास्थ्य विभाग
प्रतापगढ़। महामारी कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए भले ही अभी जिले में वैक्सीन नहीं आई है, मगर शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने करीब-करीब पूरी तैयारी कर ली है। सीएमओ ने प्राइवेट मेडिकल शिक्षण संस्थान से टीकाकरण में सहयोग सीएमओ ने मांगा है। ऐसे संस्थान के छात्र व छात्राओं को भी डाटा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस का वैक्सीन जल्द ही आने की उम्मीद है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। सीएमओ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण के दौरान एएनएम और जीएनएम कम पड़ सकती है। इसको देखते हुए शासन ने पहले से ही आदेश दे दिया है कि एएनएम और जीएएनएम की पढ़ाई करने वाली छात्राओं का डेटा लेकर पहले कोरोना की वैक्सीन का खुराक उन्हें भी दिया जाए। यदि जरूरत पड़े तो उनसे टीकाकरण में सहयोग लिया जाए। जिले के तीन ऐसे प्रशिक्षण संस्थान को चिहह्नित किया गया है। इनमें एक सरस्वती तो दूसरा रूमा नर्सिंग कॉलेज का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed