{"_id":"61fc3035c05a86662953396a","slug":"on-the-second-day-42-students-took-admission-in-the-medical-college-pratapgarh-news-ald3262806166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन 42 छात्रों ने एमबीबीएस में लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन 42 छात्रों ने एमबीबीएस में लिया दाखिला
विज्ञापन
डॉ. सोनेलाल पटेल राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार को 42 छात्र-छात्राओं ने एमबीबीएस में दाखिला लिया। बुधवार को पांच छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया गया था। मेडिकल कॉलेज की सौ सीटों के लिए सात फरवरी तक प्रवेश लिए जाएंगे।
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सौ सीटों में से 47 पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
बृहस्पतिवार को प्रवेश से पहले प्राचार्य डॉक्टर आर्य देश दीपक ने सभी छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सभी को राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय भेज दिया गया। यहां छात्र-छात्राओं का ईसीजी और आंखों की जांच के साथ ब्लड और यूरिन का सैंपल लेकर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में सब कुछ ठीक मिलने के बाद 42 छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया गया।
पैथालॉजी में अभ्यर्थियों की भीड़, परेशान हुए मरीज
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लेने आए छात्र-छात्राओं को मेडिकल चेकअप के लिए राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय भेज दिया गया। अस्पताल की पुरुष विंग की पैथालॉजी में छात्र-छात्राओं की भीड़ से मरीजों को परेशान होना पड़ा। प्राचार्य के निर्देश पर पहले अभ्यर्थियों को लाइन में लगाकर उनकी जांच की जा रही थी। इसके बाद अन्य मरीजों की जांच की गई।