{"_id":"6159f1da8ebc3e9fbc7aaad0","slug":"on-october-7-pm-will-inaugurate-the-oxygen-plant-of-raniganj-pratapgarh-news-ald3173428180","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 अक्टूबर को पीएम करेंगे रानीगंज के आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 अक्टूबर को पीएम करेंगे रानीगंज के आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
विज्ञापन
pm narendra modi
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए सभी तहसीलों में स्थित सीएचसी में मिनी ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। रानीगंज सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया है। लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीम ने रविवार को प्लांट की मशीनों की टेस्टिंग की। सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
रानीगंज सीएचसी में रविवार को लखनऊ से आई इंजीनियरों की टीम ने मिनी ऑक्सीजन प्लांट की मशीनों की जांच की। प्लांट को चालू कर देखा गया। सब कुछ ठीक देख टीम ने प्लांट शुरू करने की हरी झंडी दी है। इस प्लांट की मदद से रानीगंज सीएचसी में इमरजेंसी से लेकर विभिन्न वार्डों में एक साथ लगभग सौ मरीजों को ऑक्सीजन आसानी से मिलेगी। बिजली आपूर्ति ठप होने पर प्लांट को चालू रखने के लिए 25 केवीए का जेनरेटर लगाया जा रहा है।
रानीगंज सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। लखनऊ से आई टीम ने टेस्टिंग के बाद इसे चालू करने की अनुमति दी है। सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ