फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On completion of the remand, the police sent Bhandar Nayak to jail

रिमांड पूरा होने पर भंडार नायक को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 15 Jan 2022 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
On completion of the remand, the police sent Bhandar Nayak to jail
कोर्ट के आदेश पर दो दिन के लिए रिमांड पर लिए गए भंडार नायक को समय पूरा होने पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। कानपुर में उसकी महिला मित्र नहीं मिली। उसके घर पर ताला लटक रहा था। जबकि शुकुलपुर स्थित आवास से ढाई करोड़ रुपये के डीएपी गबन के मामले से संबंधित अभिलेख भी बरामद हुए।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के सिंगाही सरायसेतराय निवासी संतोष कुमार पीसीएफ में भंडार नायक के पद पर तैनात था। उसके खिलाफ नगर कोतवाली में पीसीएफ के जिला प्रबंधक धनंजय तिवारी ने 1055 मीट्रिक टन डीएपी के गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसे जेल भेजने के बाद पूछताछ व बरामदगी के लिए कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को उसे रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

जिसके बाद उसके प्रयागराज स्थित ठिकानों पर दबिश दी गई थी। मगर वहां ताला बंद था। उसे लेकर पुलिस ने कानपुर में भी दबिश दी। जहां उसकी महिला मित्र रहती थी। कोतवाली पुलिस के अनुसार महिला मित्र के घर पर भी ताला लटकता मिला। हालांकि भंडार नायक संतोष कुमार के शुकुलपुर स्थित आवास से डीएपी गबन से संबंधित कुछ अभिलेख बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के बाद समय पूरा होने पुलिस ने उसे जेल में दाखिल कर दिया गया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि बरामद अभिलेखों की गहराई से छानबीन की जा रही है। गबन में शामिल विभागीय अधिकारियों के खिलाफ भी जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed