फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Om Namah: Shivaay in the pagoda on the fourth Monday of Sawan

सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में गूंजा ओम नम: शिवाय

Tue, 28 Jul 2020 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Om Namah: Shivaay in the pagoda on the fourth Monday of Sawan
फोटो 000
विज्ञापन

सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में गूंजा ओम नम: शिवाय
सुबह चार बजे से शुरू हुआ दर्शन-पूजन व जलाभिषेक, श्रद्धालुओं ने धतूर, बेलपत्र चढ़ाकर की मंगलकामना
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। ओम नम: शिवाय और हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए भक्त सुबह चार बजे से ही मंदिरों में पहुंचने लगे। मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। मास्क लगाने वाले भक्तों को ही अंदर प्रवेश मिला। श्रद्धालुओं ने धतूर, बेलपत्र के साथ भगवान भोलेशंकर का जलाभिषेक किया।
सावन के चौथे सोमवार को शिवमंदिरों में रोक के बावजूद शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए ऊं नम: शिवाय का जाप किया। बेलखरनाथधाम, घुइसरनाथधाम में सुबह चार बजे आरती होने के साथ ही दर्शन-पूजन शुरू हो गया। शिवलिंग पर भी लोगों ने जलाभिषेक किया। धतूर, बेलपत्र और पीला पुष्प चढ़ाकर भगवान शिव को प्रसन्न किया। दर्शन करने के बाद भक्त भस्म लगाकर आशीर्वाद लेते रहे। शिवालयों में प्रवेश करने वाले भक्तों के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर अधिक जोर दिया जा रहा था। घुुइसरनाथधाम में प्रवेश द्वार पर सुरक्षा में लगे कर्मचारी मास्क नहीं लगाकर आने वालों को मंदिर परिसर में घुसने नहीं दे रहे थे। सुबह चार बजे के बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। शिवालयों में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

इनसेट---------
घरों में हुआ रुद्राभिषेक
सावन के सोमवार को रुद्राभिषेक कराना काफी शुभ माना जाता है। व्रत रहने वाली अधिकांश महिलाएं और पुरुष इस बार मंदिर परिसर के अंदर रुद्राभिषेक नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में लोग अपने घरों में ही रुद्राभिषेक कर रहे हैं। सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में ही विधि- विधान से रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed