फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   om called to thanedar for action against criminals

थानेदार से लेकर कप्तान तक से लगाई थी ओम ने गुहार

Tue, 16 Jul 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
om called to thanedar for action against  criminals
पुलिस लाइन के सामने जाम लगाये अधिवक्ताओं को समझाते एएसपी उमेश प्रसाद। - फोटो : PRATAPGARH
थानेदार से कप्तान तक ओम ने लगाई थी गुहार
विज्ञापन

दरोगा की पिस्टल छीनने वाले बदमाशों की बना ली थी वीडियो क्लिप
सवा माह पहले पूर्व एसओ महेशगंज ने किया था ओम को अलर्ट, खरीदी थी राइफल
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज/ जेठवारा। अधिवक्ता व विहिप जिलाध्यक्ष ओम मिश्रा को इस बात का पहले ही एहसास हो गया था कि उनकी जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है। जिसके चलते उन्होंने थानाध्यक्ष से लेकर पुलिस अधीक्षक तक से सुरक्षा व संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी, मगर पुलिस के कान में जू तक नहीं रेंगी। पूर्व थानाध्यक्ष महेशगंज ने ओम को अलर्ट भी किया था। खतरे को देखते हुए ओम ने राइफल भी खरीद ली थी। लोकसभा चुनाव के पहले हीरागंज के करीब दरोगा की पिस्टल छीनने वाले बदमाशों की तस्वीर भी उन्होंने कैमरे में कैद कर ली थी।
महेशगंज थाना क्षेत्र कलिकापुर ढिंगौसी निवासी अधिवक्ता व विहिप जिलाध्यक्ष ओम मिश्रा को लगातार जानकारी मिल रही थी कि कुछ लोग उनकी जान के पीछे पड़े हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए राइफल भी खरीद ली थी। सवा माह पहले महेशगंज के पूर्व थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा था। उन्हें बदमाशों के बीच होने वाली बातचीत से पता चला था कि वह ओम मिश्रा के ऊपर कभी भी हमला कर सकते हैं। चर्चाओं पर यकीन करें तो लोकसभा चुनाव की ड्यूटी करने जा रहे दरोगा रामअधार यादव से बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल लूट ली थी। घटनाक्रम को ओम ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। बाद में इलाके के कुछ लोगों ने पिस्टल लूटने वाले से बातचीत करते हुए उसे लौटाने के लिए दबाव बनाया। जब पुलिस व उसके बीच के मध्यस्थता की बात आई तो पिस्टल लूटने वाले ने कहा कि उसकी ओम मिश्रा से रंजिश है। वह उसे फंसा देगा। इस बिंदु पर भी पुलिस की छानबीन चल रही है। समय बीतने के साथ ही ओम मिश्रा ने महेशगंज के नए थानेदार अरविंद गौड़ को भी जानकारी देते हुए संदिग्ध आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कहा था। 4 जून को तत्कालीन एएसपी शिवाजी शुक्ला से भी मिलकर अपनी बात बताई थी। परिवार के लोगों की मानें तो शुक्रवार को ओम ने एसपी से भी मिलकर मामले की जानकारी देते हुए मदद मांगी थी। इसके बाद भी थानेदार से लेकर अफसर तक मौन साधे रहे। अब घटना होने के बाद पुलिस लकीर पीट रही है।
विज्ञापन

मोबाइल में मिल सकता है क्लू
अधिवक्ता ओम मिश्रा अपने मोबाइल का काल रिकार्डर हमेशा आन रखते थे। लोगों का कहना है कि मोबाइल की काल रिकार्डिंग खंगाली जाए तो पुलिस को घटना से जुड़ा क्लू मिल सकता है। फिलहाल पुलिस ने मोबाइल व बाइक अपने कब्जे में ले रखा है। बाइक की डिग्गी में कागजात भी मिले हैं।

महेशगंज थाने के कलिकापुर सराय खानदेव में मृत अधिवक्ता के घर पहुंचे डीआईजी, डीएम व एसपी।

महेशगंज थाने के कलिकापुर सराय खानदेव में मृत अधिवक्ता के घर पहुंचे डीआईजी, डीएम व एसपी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed