फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Old penshion strike teacher

पुरानी पेंशन के लिए शिक्षक-कर्मचारी लामबंद, तीन दिन करेंगे तालाबंदी

Tue, 23 Oct 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 23 Oct 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Old penshion strike teacher
sanitation workers strike end
 पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। जिला प्रशासन के दबाव के आगे कर्मचारी नेता झुकने को तैयार नहीं हैं। बुधवार को शहर में जन-जागरण बाइक रैली निकालकर सभी को एकजुट किया जाएगा। जबकि 25 अक्तूबर से तीन दिनों तक कार्यालयों में तालाबंदी करके कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया है।  
विज्ञापन


पुरानी पेंशन के बहाली की मांग को लेकर जिले के 52 संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन करने का फैसला लिया है। कर्मचारी-शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के संयोजक राजेश मोहन मिश्र ने कहा है कि कर्मचारी अपनी मांगों से पीछे हटने वाले नहीं हैं। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है और उसे लेकर ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को शहर में जन-जागरण बाइक रैली निकालकर साथियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा।
विज्ञापन


25 अक्तूबर को कार्यालय बंद करके जुलूस निकाला जाएगा। 26 अक्तूबर को विकास भवन में सभी विभागों के कर्मचारियों का जमावड़ा होगा। 27 अक्तूबर को डीएम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपा जाएगा। कर्मचारियों के इस आंदोलन में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ भी आ गया है। जिलाध्यक्ष मनोकानिका उपाध्याय ने बताया कि वह जब सेवा में थे, तो उस समय भी पुरानी पेंशन की बहाली के लिए लड़ रहे थे और आज सेवानिवृत्त होने के बाद भी आंदोलन जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नई पेंशन कर्मचारियों के साथ धोखा 
प्रतापगढ़। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर संघर्ष करने वाले कर्मचारी नेताओं ने नई पेंशन को साथियों के साथ धोखा बताया है। कर्मचारियों नेताओं का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन से कटौती करके सरकार व्यवसाय कर रही है। इससे कर्मचारियों का बहुत अहित हो रहा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed