{"_id":"63f65a223e6c72d5c10ed6b0","slug":"old-mans-dead-body-found-in-sai-river-in-lalganj-fear-of-murder-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-63552-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लालगंज में सई नदी में उतराया मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लालगंज में सई नदी में उतराया मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
Wed, 22 Feb 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
लालगंज के कैथौला गांव में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
कोतवाली के कैथौला गांव में पंचर बनाकर जीविका चलाने वाले वृद्ध का शव नदी में उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकलवाया तो रस्सी से हाथ -पैर बंधा मिलने पर होश उड़ गए। परिजनों ने घटना के बारे में किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मृतक कुछ दिनों से बीमार होने की बात सामने आई है। पुलिस शव को पीएम के लिए भेजते हुए हत्या व आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
लालगंज कोतवाली के रायपुर तियांई निवासी अलगूराम सरोज(60) स्थानीय चौराहे पर पंचर बनाता था। बीती 17 फरवरी को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो बीस फरवरी को परिजनों ने लालगंज कोतवाली में तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने वृद्ध की गुमशुदगी को मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस वृद्ध की तलाश में जुट गई।
बुधवार को अपराह्न तीन बजे मवेशी चराने गए लोगों ने रायपुर तियांई से तीन किलोमीटर दूर कैथौला गांव में सई नदी में उतराया एक शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर कोतवाल कमलेश पाल पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया तो मृतक का हाथ पैर रस्सी से बंधा देख सन्न लोग सन्न रह गए। कुछ देर बाद अज्ञात शव की पहचान परिजनों ने लापता अलगूराम के रूप में की। रस्सी से पैर, धड़ व एक हाथ बंधा देख हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई गई। परिजन घटना की बावत कुछ नहीं बता पाए।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक न तो मृतक की किसी से रंजिश थी और न ही हत्या की कोई वजह है। पूछताछ में सामने आया कि मृतक का हाथ जिस रस्सी से बंधा था, वह रस्सी भी मृतक घर से लेकर निकला था। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट का निशान भी नहीं पाया गया। परिजनों की ओर से इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
बताया जाता है कि अलगू बीमारी से भी परेशान रहता था। उसके तीन बेटे व दो बेटियां है। इसमें छोटी बेटी आरती व बेटा सचिन की शादी को लेकर परेशान रहता था। पुलिस की छानबीन में कोई ऐसा सुराग नहीं मिला, जिससे हत्या की पुष्टि हो सके। कोतवाल ने बताया कि मौत की वजह पता करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।