{"_id":"5ecff9868ebc3e909c3beac9","slug":"old-man-returned-from-mumbai-turned-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौटा बुजुर्ग निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौटा बुजुर्ग निकला कोरोना पॉजिटिव
Thu, 28 May 2020 11:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से लौटा बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिला है। मुंबई में रहने वाले परिजनों से मिलने गए बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट तीसरी बार में पाजिटिव आई है। दो बार जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग अब उसके परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराने की तैयारी कर रहा है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 74 पहुंच गई है।
मुंबई, गुजरात व दिल्ली से आने वाले परदेसी जांच के बाद लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। एक बार कोरोना मुक्त हो चुके जनपद में अब पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अंतू के पूरे पीतांबर के रहने वाले बुजुर्ग अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए कुछ दिनों पहले मुंबई गए थे। वह 15 मई को निजी साधन से घर लौटे।
कुछ दिनों बाद उनकी तबियत खराब होने लगी। पांच दिन पहले परिवार के लोग उन्हें लेकर लखनऊ प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां दो बार कोरोना जांच कराई गई। दोनों बार रिपोर्ट निगेटिव आई। बुधवार को तीसरी बार में जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई। यह खबर घर पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मुंबई से लौटे बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब यह संख्या 74 हो गई है। अब तक 36 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। पूरे पीतांबर के प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। अब स्वास्थ्य विभाग बुजुर्ग के परिवार के 10 सदस्यों की कोरोना जांच कराने की तैयारी में है।