फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Old man dies due to being buried in a wall debris, Critical condition of woman standing beside

दीवार के मलबे में दबने से वृद्धा की मौत, बगल खड़ी महिला की हालत गंभीर

Wed, 05 Feb 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to being buried in a wall debris, Critical condition of woman standing beside
दीवार के मलबे में दबने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन

बगल खड़ी महिला की हालत गंभीर
नलकूप की बोरिंग के दौरान हुई घटना, मची भगदड़
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। नलकूप की बोरिंग के दौरान दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। घटना के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस ने वृद्धा के शव को मर्चरी में भेज दिया। घायल महिला का उपचार चल रहा है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के चौहरजन निवासी हिन्द गिरी के घर के करीब नलकूप की बोरिंग हो रही थी। जहां मजदूरों के साथ ही घर के लोग भी खड़े थे। इस बीच पड़ोस की रहने वाली शारदा देवी (65) पत्नी कृष्ण कुमार गिरि बर्तन व कपड़ा धुलने के लिए सई नदी की ओर जा रही थी। हिन्द गिरी के घर के नीचे वह बोरिंग देखने के लिए रुक गई। चूंकि हिन्द की पत्नी कंचन गिरि (35) पहले से ही खड़ी थी। उसके पास जाकर शारदा भी रुक गई। अचानक दस फिट की ऊंचाई पर हिन्द के मकान की चहारदीवारी भरा भराकर नीचे गिर पड़ी। जिसके मलबे में शारदा व कंचन दब गई। यह देख काम कर रहे मजदूर बोरिंग बंद कर भाग निकले। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने मलबा हटाकर शारदा व कंचन को बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने शारदा को मृत घोषित कर दिया। कंचन को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। शारदा के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इधर पुलिस ने शव को मर्चरी में बंद कर दिया। कुछ देर में परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

बोरिंग की हलचल से गिरी दीवार
बुधवार की सुबह से नलकूप की बोरिंग हो रही थी। सई नदी के किनारे हो रही बोरिंग देखने के लिए ग्रामीण भी आ जा रहे थे। चूंकि ट्रैक्टर के जरिए बोरिंग हो रही थी। इसलिए आसपास की जमीन में कंपन भी हो रहा था। घटना के बाद काम करने वाले मजदूर भाग निकले। मलबे में दबने से मजदूर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा को मौत खींच ले गई कंचन के पास
हिन्द गिरी के घर के करीब से ही सई नदी में जाने के लिए रास्ता था। शारदा कपड़ा व बर्तन धुलने के लिए हमेशा सई नदी की ओर ही जाती थी। हर दिन की तरह बुधवार को भी वह जा रही थी। बोरिंग के करीब खड़ी कंचन को देख वह अचानक वहां चली गई। ग्रामीणों का कहना था कि शारदा को उसकी मौत खींच ले गई।

बैंकों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने की बैठक
प्रतापगढ़। बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह बुधवार को ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा में आयोजित सेमिनार में शिरकत करने पहुंचे। एसपी ने सभी बैंक प्रतिनिधियों से सुरक्षा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शाखाओं में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगवाया जाए। उस पर हमेशा सतर्क निगाह भी रखी जाए। सुरक्षाकर्मी को तैनात करते समय यह ध्यान दिया जाए कि बाहर से आने वाले व्यक्ति के हाव भाव पर उसकी नजर रहे। इस मौके पर बैंक प्रबंधक की ओर से पुलिस अधीक्षक को शील्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed