फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   old man dead in road accident

अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

Mon, 03 Feb 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
old man dead in road accident
old man dead in road accident
कुंडा(संवाद)। अनियंत्रित पिकअप चालक ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान उसके भतीजे ने पिकअप चालक का पीछा किया तो कुछ दूर जाकर पिकअप चालक ने उसकी पिटाई कर दी। इधर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव निवासी सजनी (70) पत्नी स्व. सुखराम यादव पांच दिन पहले अपने मायके नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर आजाद नगर गई हुई थीं। रविवार की शाम वह घर के सामने सडक़ पार कर रही थी। इस दौरान एक अनियंत्रित पिकअप डाला गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद भाग रही पिकअप का सजनी के भतीजे महेश कुमार ने बाइक से पीछा कर लिया। कुछ दूर आगे जाकर पिकअप चालक ने गाड़ी रोक दी और महेश पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो वह फिर से गाड़ी लेकर भाग निकला। उधर गंभीर रूप से घायल वृद्धा को इलाज के लिए सीएचसी कुंडा ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed