फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Old lady went to undergo an eye operation, grandson took home

आंख का आपरेशन कराने गई थी वृद्धा, नाती ने खंगाल लिया घर

Tue, 03 Dec 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Old lady went to undergo an eye operation, grandson took home
ुंडा के पहाड़पुर बनोही गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाती वृद्धा। - फोटो : PRATAPGARH
आंख का आपरेशन कराने गई वृद्धा के घर में चोरी हो गई। घर पहुंचने पर उसके गहने सहित नकदी गायब होने पर उसने पड़ोसियों को यह बात बताई। इसके बाद उसने अपने नाती के खिलाफ ही थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर बनोही सहिबापुर गांव निवासी फेरई उर्फ रंगीला पत्नी छंगूलाल की आंख में दिक्कत थी। वह एक संस्था के माध्यम से चित्रकूट अपनी आंख का आपरेशन कराने गई थी। इस दौरान उसने घर की चाभी अपने नाती चिरौंजी को दी थी। वह 30 नवंबर को आपरेशन करवाकर घर पहुंची।
विज्ञापन

जब वह थोड़ा ठीक हुई तो उसने देखा कि उसके बक्से का ताला टूटा हुआ है। इसके साथ ही उसमें रखे उसके गहने और नकदी गायब है। इस पर उसने गांव के लोगों को इकट्ठा किया और सारी बात बताई। बाद में उनकी सलाह पर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed