{"_id":"43664c934c18c17c5a0f89de70b6c7e0","slug":"official-salary-yet-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी वेतन, फिर भी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी वेतन, फिर भी वसूली
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Tue, 09 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्र नेताओं का आरोप है कि सरकारी वेतन उठाने वाले शिक्षक भी कोचिंग के बहाने वसूली कर रहे हैं। कोचिंग संस्थानों में शुल्क का निर्धारण नहीं होने से मनमाने ढंग से वसूली हो रही है। गरीब बच्चों के फीस नहीं देने पर उन्हें बाहर कर दिया जाता है।
छात्र नेताओं ने चेताया है कि अगर जल्द कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन प्रारंभ किया जाएगा। मंगलवार को कचहरी पहुंचे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अतिरिक्त एसडीएम इंद्रासन वर्मा को ज्ञापन सौंपा। छात्रनेताओं ने जिले में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग संस्थानों को बंद करने की मांग की है।