{"_id":"5a72076c4f1c1b8a268b79a9","slug":"officers-were-angry-on-doctors-in-the-problem-of-pregnant-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव पीड़िता को तड़पते देख भड़के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव पीड़िता को तड़पते देख भड़के अफसर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज। एनआरएचएम की टीम बुधवार को जांच करने के लिए रानीगंज सीएचसी पहुंची। इस दौरान परिसर में बैठी प्रसव पीड़िता को देख टीम के सदस्य भड़क उठे। डाक्टर सहित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। करीब चार घंटे तक अस्पताल में रहकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
बुधवार को अस्पताल खुलते ही एनआरएचएम की टीम राज्य कार्यक्रम अधिकारी डा. कौशल सिंह विष्ट ने नेतृत्व में जांच करने के लिए पहुंच गई। अस्पताल परिसर में प्रसव से पीड़ित एक महिला तड़प रही थी। यह देख टीम के अफसर भड़क गए। उन्होंने डाक्टरों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। टीम ने 102 और 108 एंबुलेंस के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में एंबुलेंस का कार्यालय न देख नाराजगी जताई। एंबुलेंस के बारे में सदस्यों से अभिलेख मांगकर निरीक्षण किया।
उसके बाद टीम ने जननी सुरक्षा का रजिस्टर चेक किया। अस्पताल में मिलने वाले भोजन के बारे में मरीजों से पूछा तो महिलाओं ने बताया कि उनका भोजन घर से आता है। अस्पताल में भेाजन नहीं मिलता है। सभी वार्डों का निरीक्षण करने के बाद ओपीडी में टहल रहे मरीजों को देखा तो डाक्टरों को जमकर फटकार लगाई।