फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Number of students decreased in high school-intermediate

Pratapgarh News: हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में घट गई विद्यार्थियों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Number of students decreased in high school-intermediate
फरवरी-मार्च में संभावित बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की तस्वीर साफ होने लगी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में हाईस्कूल के 51,641 और इंटरमीडिएट में 50502 छात्र-छात्राओं ने जिले में अब तक पंजीयन कराया है। विद्यार्थियों के आवेदन के लिए बोर्ड ने 20 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की है। जबकि बीते वर्ष जिले में हाईस्कूल के 57114 व इंटरमीडिएट के 53775 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था।
जिले में कुल 714 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें 43 राजकीय, 78 एडेड व 593 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। इस बार हाईस्कूल में 5473 व इंटरमीडिएट में 3272 छात्र-छात्राओं की संख्या में कमी आई है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को पंजीयन बढ़ाने के निर्देश दिए थे लेकिन इसके बाद भी पंजीयन नहीं बढ़ सका। वहीं अभिभावकों व छात्रों का सरकारी विद्यालयों के प्रति मोह भंग हो रहा है।
विज्ञापन

घट रहा सरकारी विद्यालयों के प्रति रुझान
कई राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि तमाम प्रयासों के बाद भी विद्यालयों में छात्रों का पंजीयन बढ़ाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में अभिभावक व छात्रों का मोह सरकारी कॉलेजों से भंग हो रहा है। कई बार प्रयास करने के बाद भी अभिभावक अन्य बोर्डों के प्राइवेट विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रधानाचार्यों को विद्यालय में छात्रों का पंजीयन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिन विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं उन्हें योजना के तहत सुधारा जा रहा है।
- ओमकार राणा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed