फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   now the labourers will be quarantine after the symptoms of corona

अब कोरोना के लक्षण मिलने पर ही क्वारंटीन किए जाएंगे मजदूर

Sun, 03 May 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
now the labourers will be quarantine after the symptoms of corona
जिले में आने वाले लगभग 15,000 प्रवासी मजदूरों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हीं लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा, जिन लोगों में कोई लक्षण देखने को मिलेगा। अगर मेडिकल चेकअप में सबकुछ ठीक है तो मजदूरों को घरों पर ही 21 दिन क्वारंटीन रहने को कहा जाएगा। किसी व्यक्ति में संक्रमित होने के लक्षण मिलते हैं तो उसे क्वारंटीन किया जाएगा। जांच में पुष्टि होने पर अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन में मुंबई, दिल्ली, गुजरात से बड़ी संख्या में आने वाले प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में इंटर और डिग्री कॉलेजों का अधिग्रहण कर लिया है। मगर शनिवार को मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने पत्र जारी कर कहा है कि बाहर से आने वाले उन्हीं मजदूरों को क्वारंटीन किया जाएगा, जिनमें लक्षण मिलते हैं। दरअसल, मजदूर जहां से आ रहे हैं, वहां भी जांच हो रही है और अधिकांश मजदूरों को पहले ही क्वारंटीन किया गया है। जिले में प्रवेश करने पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही मेडिकल जांच होगी।
विज्ञापन

अगर जांच में सब कुछ ठीक मिलता है, तो ऐसे लोगों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। बल्कि उन लोगों को घर में ही क्वारंटीन रहने को कहा जाएगा। अभी तक जिले में प्रवेश करने वाले सभी मजदूरों को इंटर कालेजों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा था। शहर के मार्डन साइंस इंटर कालेज में 147, बीएसएस एकेडमी में 59 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। हालांकि जिले में अभी तक जो नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उनमें किसी भी मरीज में कोई भी लक्षण नहीं दिखाई पड़ रहा था। सैंपल की जांच के बाद ही कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed