फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Now sons of workers will get bicycle to go to school

अब श्रमिकों के बेटों को स्कूल जाने के लिए मिलेगी साइकिल

Mon, 11 Jan 2021 01:05 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Now sons of workers will get bicycle to go to school
स्कूल, कॉलेजों में पढ़ने वाले श्रमिकों के बेटों को साइकिल मिलेगी। अभी तक सिर्फ बेटियों को ही साइकिल दी जा रही थी। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को यह सुविधा दी जाएगी। विभाग की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 54 हजार पंजीकृत श्रमिक हैं। इनके बच्चों की पढ़ाई के लिए श्रम विभाग की ओर छात्रवृत्ति दी जाती है। प्राइमरी से 12वीं तक के साथ ही उच्च शिक्षा के लिए भी श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके अलावा विभाग द्वारा बच्चों को शिक्षित करने के लिए ब्लाक व गांव स्तर पर योजनाओं का भी संचालन होता है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा बेटियों को स्कूल-कॉलेज जाने के लिए साइकिल दी जाती है। अब विभाग द्वारा यह सुविधा श्रमिकों के बेटों को भी मिलेगी। इसके लिए श्रम विभाग को गाइडलाइन जारी कर दी गई है। विभाग की ओर से श्रमिकों के बच्चों की सूची तैयार की जा रही है। जिला श्रम अधिकारी महेंद्र प्रताप ने बताया कि अब श्रमिकों की बेटियों के साथ ही बेटों को भी साइकिल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed