{"_id":"6505cf89119d1d2d6f0f93e4","slug":"now-smart-classes-will-be-made-in-the-college-too-studies-will-be-done-through-projectors-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-4422-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महाविद्यालय में भी अब बनेंगे स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर से होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महाविद्यालय में भी अब बनेंगे स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर से होगी पढ़ाई
Sat, 16 Sep 2023 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 Sep 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
एमडीपीजी कॉलेज में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करते उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर ब्रह्मदेव। संवाद
छात्र-छात्राओं की पढ़ाई होगी आसान, दिया जाएगा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्राइमरी, इंटर कॉलेजों के साथ ही अब महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट क्लास में शिक्षा दी जाएगी। महाविद्यालयों के शिक्षण-कक्षों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। ताकि, रोचक ढंग से विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा सके।
कोरोना काल में शिक्षा को लेकर हुई दुश्वारियों को देखते हुए विश्वविद्यालयों की ओर से अब प्रत्यक्ष व डिजिटल दोनों माध्यमों से छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकांश महाविद्यालयों में अभी स्मार्ट क्लास की सुविधा नहीं है, ऐसे में उनका त्वरित परिणाम नहीं मिल पा रहा है। स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चालू शिक्षा सत्र में महाविद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उच्च शिक्षा निदेशक ब्रह्मदेव ने बताया कि शिक्षा को वर्तमान परिवेश में प्रस्तुत करने के लिए स्मार्ट क्लास का संचालन आवश्यक है।
-- -- -- -- -- --
एमडीपीजी में निदेशक ने स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ
प्रतापगढ़। शहर के एमडीपीजी कॉलेज में शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. ब्रह्मदेव ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों में तकनीकी व रोजगारपरक ज्ञान के लिए आवश्यक है कि विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं चलाई जाएं। ताकि, बदलते परिवेश में विविध आधुनिक संसाधनों के उपयोग के साथ ही वैश्विक ज्ञान से सामंजस्य बनाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि उपलब्ध सीमित संसाधनों से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी से ज्ञान प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में स्मार्ट कक्षा का शुभारंभ किया गया है। प्राचार्य ने अंगवस्त्रम् व स्मृति चिह्न देकर उच्च शिक्षा निदेशक को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रमन मिश्र, मंत्री आनंद पांडेय, प्रो. प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, प्रो.अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रो.रमेश चंद्र शुक्ला, डाॅ.अरुण कुमार मिश्र मौजूद रहे।