फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Now Guruji will not be able to mislead the parents

अब गुरूजी अभिभावकों को नहीं कर सकेंगे गुमराह

Mon, 10 Oct 2022 12:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:14 AM IST
सार

शिक्षक के बारे में अभिभावकों को आसानी से जानकारी हो सकेगी। पूर्व में औचक निरीक्षण के दौरान कई बार अधिकारियों को स्कूलों में तैनात शिक्षक के स्थान पर करीबी शिक्षण कार्य करते हुए मिल चुके हैं।जिले में 2364 परिषदीय विद्यालय और 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। समय-समय पर शिक्षकों के स्थानांतरण, पदोन्नति, सेवानिवृत्ति के बाद बोर्ड को अपडेट किया जाता रहेगा।

विज्ञापन
Now Guruji will not be able to mislead the parents

विस्तार

जिले के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में तैनात शिक्षक अब अभिभावकों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। शिक्षक के बारे में अभिभावकों को आसानी से जानकारी हो सकेगी। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के बोर्ड पर शिक्षकों की फोटो के साथ उनकी योग्यता दर्शायी जाएगी। पूर्व में औचक निरीक्षण के दौरान कई बार अधिकारियों को स्कूलों में तैनात शिक्षक के स्थान पर करीबी शिक्षण कार्य करते हुए मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में 2364 परिषदीय विद्यालय और 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में हमारे शिक्षक नाम के शीर्षक के साथ बोर्ड लगाए जाएगा। बोर्ड ऐसे स्थान पर लगाया जाएगा, जहां से स्कूल में प्रवेश करने वाले हर अभिभावक, अफसर और जनसामान्य को आसानी से दिख सके। समय-समय पर शिक्षकों के स्थानांतरण, पदोन्नति, सेवानिवृत्ति के बाद बोर्ड को अपडेट किया जाता रहेगा।
विज्ञापन

बोर्ड पर शिक्षक की फोटो, पदनाम, शैक्षिक योग्यता, विद्यालय में तैनाती, आदि ब्योरा दर्ज करना होगा। जिससे शिक्षक मनमानी न कर सकें। बोर्ड को निर्धारित मानक के अनुसार लगाने का दायित्व प्रधानाध्यापकों और वार्डेन का होगा। विभागीय अधिकारियों, जिला अकादमिक रिर्सोसपर्सन को विद्यालयों के निरीक्षण में हमारे शिक्षक बोर्ड का अवलोकन करने का निर्देश दिया गया है। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बोर्ड लगाने के लिए प्रति विद्यालय के लिए 500-500 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed