{"_id":"5f5fbfe98ebc3e4d7372d8be","slug":"now-banking-services-available-on-government-ration-shops-pratapgarh-news-ald286311942","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों पर मिलेगी बैंकिंग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानों पर मिलेगी बैंकिंग सुविधा
विज्ञापन
now banking services available on government ration shops
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ई-पास मशीन में होगी मिनी एटीएम की व्यवस्था, दस हजार रुपये तक का कर सकेंगे लेन-देन
-ग्रामीणों को नहीं लगाने होंगे बैंकों के चक्कर
प्रतापगढ़। कोरोना काल में ग्रामीण इलाके के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब दस हजार रुपये तक के लेन-देन के लिए बाजारों एवं कस्बों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गांव में ही राशन की दुकान पर वह रुपये की जमा- निकासी कर सकेंगे। राशन की दुकान से दस हजार रुपये तक का लेन-देन किया जा सकेगा। आपूर्ति विभाग जल्द राशन की दुकान पर लगी ई-पास मशीन में मिनी एटीएम की व्यवस्था करने जा रहा है।
बैंकों में लेनदेन के लिए रोजाना भारी भीड़ लगती है। इससे कोरोना का संक्रमण फैलने का भी खतरा बना रहता है। गांव के लोगों को जमा-निकासी के लिए बाजारों में स्थित बैंकों का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे जहां उनका समय बर्बाद होता है, वहीं भागदौड़ भी करनी पड़ती है। अब ग्रामीण उपभोक्ताओं को इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
जिला पूर्ति विभाग द्वारा राशन की दुकानों में लगी ई-पास मशीन को मिनी एटीएम में तब्दील कर दिया जाएगा। जल्द ही ई-पास मशीन के माध्यम से राशन की दुकानों पर रुपये का लेनदेन जन सुविधा केंद्रों की तर्ज पर शुरू हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर लगी ई-पास मशीनों में मनी ट्रांजिस्टिंग एप के जरिए लेनदेन होगा। इस एप के जरिए राशन की दुकानों पर किसी भी बैंक से संबंधित जमा-निकासी हो सकेगी। पूर्ति निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि शासन द्वारा राशन की दुकानों पर बैंकिंग शुरू करने की पहल की जा रही है। जल्द ही यह व्यवस्था शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
कोटेदार की आमदनी में होगा इजाफा
इस व्यवस्था के लागू होने से कोटदारों की आमदनी में भी इजाफा होगा। हर ट्रांजेक्शन पर कोटेदारों के लिए कमीशन निर्धारित होगा। दुकानों से राशन लेने के साथ ही ग्रामीण रुपये की जमा-निकासी भी कर सकेंगे।